राजनीति

#उपलब्धि

March 13, 2025

शाबाश हिमाचल : खेलो इंडिया गेम्स में छाए होनहार, 6 गोल्ड समेत जीते 18 मेडल

दूसरे नंबर पर रही हिमाचल की टीम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। हिमाचल के होनहार युवा हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत से सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। चाहे वह शिक्षा, खेल, कला या संस्कृति हो- हिमाचली युवाओं ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

हिमाचल की झोली में 18 पदक

ताजा मामले में हिमाचल के युवाओं ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। हिमाचल प्रदेश ने कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित 5वें खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक हासिल किए हैं- जो कि प्रदेश के लिए काफी गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे ने परिजनों से छीना कमाऊ बेटा, जंगल में पड़ी मिली देह

खेलो इंडिया गेम्स में शानदार प्रदर्शन

युवाओं ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 में 6 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक जीते हैं। इस उपलब्धि के साथ, हिमाचल प्रदेश ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि सेना की टीम 7 स्वर्ण पदकों के साथ पहले स्थान पर रही।

जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

9 से 12 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं की वर्टिकल रेस के पहले दिन टीम ने रजत और कांस्य पदक जीते। दूसरे दिन इसी स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए गए। तीसरे दिन पुरुषों की रिले रेस में कांस्य पदक और चौथे दिन महिलाओं की रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लाइट का स्विच ऑन करते ही फटा गैस सिलेंडर, घर में मची चीख-पुकार

कैसे मिली सफलता?

हिमाचल प्रदेश स्की और माउंटेनियरिंग संघ के सदस्य कपिल नेगी ने इस सफलता का श्रेय मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविरों को दिया। जनवरी में मनाली के हामटा में आयोजित राज्य स्की माउंटेनियरिंग चैंपियनशिप ने भी खिलाड़ियों के कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नई ऊंचाइयों पर खेल

राष्ट्रीय स्की पर्वतारोहण महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण सूद ने बताया कि भारत में इस खेल के विकास के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई गई है। अंतरराष्ट्रीय स्की पर्वतारोहण महासंघ के सहयोग से इस खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहब : जो जमीन से हुए प्रगट, मकड़ी ने बुना जिनके मंदिर का नक्शा

हिमाचल टीम की चीफ-डी-मिशन और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कविता ठाकुर ने कहा कि पर्याप्त प्रशिक्षण समय न मिलने के बावजूद टीम ने पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख