हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक घर में चल रही कार्यक्रम की तैयारियों के बीच एक ऐसी अनहोनी हो गई, जिसने माहौल को तनावपूर्ण कर दिया। यहां कार्यक्रम के लिए टैंट लगा रहे दो युवक करंट की चपेट में आ गए। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए। इस हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। 

 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नादौन उपमंडल के जलाड़ी क्षेत्र में एक घर में चल रही कार्यक्रम की तैयारियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गईं, जब टेंट लगाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। टेंट लगाने के दौरान दो युवक रस्सी को एक ओर से दूसरी ओर फेंक रहे थे। इसी दौरान फेंकी गई रस्सी पास से गुजर रही बिजली की तारों से टकरा गई। जैसे ही रस्सी ने विद्युत लाइन को छुआ, करंट ने तुरंत दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने निकाली बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 808 पद, हर महीने मिलेगी 30 हजार सैलरी

जोरदार करंट से बुरी तरह झुलसे

करंट का जोरदार झटका लगते ही दोनों युवक उछलकर नीचे गिर पड़े और बुरी तरह झुलस गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। लोगों ने बिना देर किए घायलों को संभाला और उन्हें तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की पंजाब सरकार को दो टूक : शानन प्रोजेक्ट हमारा, चंडीगढ़ में मिले हिमाचल को हिस्सेदारी

अस्पताल में चल रहा उपचार

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार युवकों के हाथों, बाजुओं और टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

ओवरटेक के दौरान बस ने कार को मारी टक्कर

इसी बीच हमीरपुर में एक अन्य सड़क हादसा भी सामने आया है। उपायुक्त कार्यालय के गेट के पास ओवरटेक करते समय एक निजी बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए कार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था, तभी पीछे से आई बस ने उसे टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें : बाबा बालकनाथ के दरबार में आस्था का सैलाब - एक दिन में चढ़ा 25 लाख से ज्यादा का चढ़ावा

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

घटना के बाद कार चालक की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें