राजनीति

#हादसा

November 24, 2026

हिमाचल : खेत में काम करते युवक के साथ हो गई अनहोनी, 30 साल थी उम्र; सदमे में परिवार

खेत में काम कर रहा था नीरज, अचानक फिसला पैर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां खेत में काम कर रहा 30 साल का युवक अचानक पैर फिसलने से गहरी ढांक में जा गिरा। ज्यादा उँचाई से गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

खेत में काम कर रहा था नीरज, अचानक फिसला पैर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के  सलूणी उपमंडल की टिकरू पंचायत में पेश आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे युवक अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ढांक से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गूगल मैप का भरोसा पड़ा भारी, संकरे रास्ते पर फंसा ट्रक; स्वां नदी में लटका

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सलूणी पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मृतक की पहचान नीरज (30 वर्षीय), पुत्र शेर सिंह निवासी टिकरू के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान ने किहार पुलिस थाना को दी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह का विभाग हुआ लाचार, जमीन के फेर में अटकीं PMGSY की 950 सड़कें

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे के बाद टिकरू गांव में मातम पसरा हुआ है। 30 वर्षीय नीरज की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस घटना से सदमे में हैं।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख