#रोजगार

April 12, 2026

सुक्खू सरकार ने निकाली बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 808 पद, हर महीने मिलेगी 30 हजार सैलरी

17 अप्रैल से शुरू होगी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

शेयर करें:

himachal jobs 808 posts sukhu Government hprca recruitments

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने CBSE से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 808 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने योजना आधारित सीधी भर्ती/नियुक्ति के तहत इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

कैसे करें आवेदन? 

आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी और 8 मई 2026 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद आवेदन लिंक स्वतः निष्क्रिय कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बाबा बालकनाथ के दरबार में आस्था का सैलाब - एक दिन में चढ़ा 25 लाख से ज्यादा का चढ़ावा

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 808 पद भरे जाएंगे। विषयवार पदों का विवरण इस प्रकार है-

  • संगीत शिक्षक -118 पद
  • संस्कृत शिक्षक -118 पद
  • ड्राइंग शिक्षक -118 पद
  • शारीरिक शिक्षा शिक्षक (प्राथमिक) - 118 पद
  • इतिहास शिक्षक -86 पद
  • हिंदी शिक्षक -151 पद
  • भूगोल शिक्षक - 99 पद

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चायवाले चाचा को युवकों ने लगाया चूना, 3200 रुपये के नकली नोट थमा हुए फुर्र

कितना मिलेगा मानदेय ?  

चयनित अभ्यर्थियों को शैक्षणिक वर्ष में 10 महीने तक हर महीने 30,000 रुपये का फिक्स्ड मानदेय दिया जाएगा।

केवल ऑनलाइन होंगे आवेदन

राज्य चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को OTR पोर्टल पर पहले पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही ORA (ऑनलाइन भर्ती आवेदन) फॉर्म भरा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूटी हटाने को कहा तो युवक ने बुलाए बाउंसर, HRTC कंडक्टर पर बरसाए लात-घूंसे

करेक्शन विंडो की भी सुविधा

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बाद चार दिनों के लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस दौरान तय शुल्क जमा कर अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधार सकेंगे।  

आयु सीमा क्या रहेगी?

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें : US-IRAN तनाव : हिमाचल के मेधावियों को झटका, नहीं मिल रहे लैपटॉप- टैबलेट; बढ़ी परेशानी

परीक्षा शुल्क कितना है?

  • परीक्षा शुल्क -100 रुपये
  • प्रोसेसिंग शुल्क -2700 रुपये
  • इसके अलावा आवेदन सुधार के लिए अलग शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश बनी काल- खड्ड में समाई बोलेरो, एक ही गांव के दो युवकों की मौ*त

लिखित परीक्षा में कितने अंक जरूरी?

  • लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए न्यूनतम अर्हक अंक इस प्रकार तय किए गए हैं-
  • सामान्य वर्ग - 45 फीसदी
  • SC/ST/OBC/स्वतंत्रता सेनानी आश्रित - 40 फीसदी
  • जरूरत पड़ने पर आयोग अधिकतम 5 फीसदी तक छूट भी दे सकता है।

यह भी पढ़ें : सलमान करता था हिमाचल में चिट्टा सप्लाई : मैकेनिक का काम कर बनाया था नेटवर्क- पकड़ा गया

पांच साल के लिए होगी योजना आधारित नियुक्ति

आयोग ने साफ किया है कि यह भर्ती पूरी तरह योजना आधारित होगी। नियुक्तियां पांच वर्षों के लिए अस्थायी तौर पर की जाएंगी। इन पदों पर चयनित शिक्षक सरकारी कर्मचारी नहीं माने जाएंगे। उन्हें नियमित सरकारी पदों पर समायोजन या नियमितीकरण का कोई अधिकार नहीं होगा। सरकारी कर्मचारियों पर लागू पेंशन, छुट्टी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य सेवा नियम भी इन नियुक्तियों पर लागू नहीं होंगे।

समय पर करें आवेदन

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख