राजनीति

#राजनीति

April 12, 2026

CM सुक्खू की पंजाब सरकार को दो टूक : शानन प्रोजेक्ट हमारा, चंडीगढ़ में मिले हिमाचल को हिस्सेदारी

पंजाब सरकार पहुंच चुकी है सुप्रीम कोर्ट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Shanan Project

ऊना। पंजाब के साथ चल रहे मुद्दों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब सरकार को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि शानन हाइड्रो प्रोजेक्ट पर अब हिमाचल का अधिकार है, क्योंकि इसकी लीज अवधि पूरी हो चुकी है। साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी की मांग भी की। इस मुद्दे को लेकर अब दोनों राज्यों के बीच विवाद गहराता जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सियासी और कानूनी टकराव तेज होहो सकता है।

पंजाब सरकार पहुंच चुकी है सुप्रीम कोर्ट

दरअसल, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि इस मामले को लेकर पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है और अब सुनवाई की तारीख का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि न्यायिक प्रक्रिया के जरिए प्रदेश को उसका हक मिलेगा।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने निकाली बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 808 पद, हर महीने मिलेगी 30 हजार सैलरी

ऊना में प्रेस वार्ता के दौरान जब अधिकारियों के बीच आपसी खींचतान को लेकर सवाल उठे, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार में निर्णय मंत्रिमंडल स्तर पर लिए जाते हैं, जबकि पिछली सरकार के समय प्रशासनिक अधिकारी अधिक प्रभावशाली थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो सरकार सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

भाजपा नेताओं पर सीएम का आरोप

केंद्र सरकार के साथ वित्तीय मुद्दों पर बात करते हुए सुक्खू ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) को लेकर संवाद किया, लेकिन केंद्र द्वारा इसे बंद कर देना प्रदेश के हितों की अनदेखी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठा रही है।

यह भी पढ़ें : बाबा बालकनाथ के दरबार में आस्था का सैलाब - एक दिन में चढ़ा 25 लाख से ज्यादा का चढ़ावा

राजनीतिक मोर्चे पर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश के भाजपा नेता केंद्र के सामने हिमाचल के हितों को प्रभावी ढंग से नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में केंद्र से अधिक धनराशि मिलने के बावजूद उसका सही उपयोग नहीं हुआ।

जयराम ठाकुर पर भी कसा तंज

साथ ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि भाजपा के भीतर गुटबाजी बढ़ रही है और नेता आपस में विभाजित हैं। उन्होंने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे अपनी राजनीतिक स्थिति बनाए रखने के लिए लगातार सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख