चंबा। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर कहर बरपा रही है। अब तक सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हजारों करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रदेश के कुल्लू मंडी, चंबा जिला प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। चंबा जिला में बुधवार को एक पूरा गांव ही भूस्खलन की जद में आ गया। वहीं अब चंबा जिला से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है।

मलबे में दफन हो गए भाई बहन

बताया जा रहा है कि चंबा जिला में हुए एक भूस्खलन में दबने से दो भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा जिला मुख्यालय के साथ लगती बसोधन पंचायत में हुआ है। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डूबो दिया है। स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों भाई बहन घर में ही मौजूद थे। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर बड़ा भूस्खलन होने लगा, जिसे देखने के लिए दोनों भाई बहन भी घर से बाहर आ गए। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में रावी नदी का ग्रास बना पूरा गांव, मिट गया नामोनिशान, चीख-पुकार से दहला इलाका

ग्रामीणों ने निकाला बाहर पर थम गई थी सांसें

इसी बीच अचानक जहां वह खड़े थे वहां भी पहाड़ी से भूस्खलन हो गया और दोनों भाई बहन इस भूस्खलन की चपेट में आ गए। दोनों भाई बहन भूस्खलन के मलबे में दफन हो गए। घटना के बाद तुरंत ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर कड़ी मशकत से मलबा हटकार दोनों भाई बहन को मलब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

यह भी पढ़ें : आपदा में विक्रमादित्य के विभाग को 1444 करोड़ का नुकसान, 73 पुल - 6 हजार KM सड़क तबाह

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना के बाद जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, ग्रामीण भी इस अचानक हुई घटना से पूरी तरह से स्तब्ध हैं। बता दें कि चंबा जिला में भारी बारिश के बाद हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। भूस्खलन से जहां पवित्र मणिमहेश यात्रा पर गए हजारों श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस कर रह गए हैं। वहीं चंबा का एक पूरा गांव ही रावी नदी में समा रहा है। 

डलहौजी में पांच घरों पर मंडराया खतरा

चंबा के डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने सदन में बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में छह जगह बादल फटने से 5 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। गांव में पिछले दो दिन से बिजली पानी पूरी तरह से ठप हो गई है। भूस्खलन से सड़कें भी बंद हो गई हैं। जिससे राहत कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : आपदा के बीच CM सुक्खू के दिल्ली दौरे पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने सत्र स्थगित करने की उठाई मांग

आधा गांव रावी में समाया

बता दंे कि हिमाचल में रूक रूक कर हो रही भारी बारिश से चंबा जिला में भारी तबाही हुई है। चंबा जिला के सलूण गांव में बुधवार को 7 घर रावी नदी में समा गए। कई अन्य घरों पर खतरा मंडरा रहा है। सलूण गांव में रावी नदी के तेज बहाव से भूमि कटाव हो रहा है। इससे नदी किनारे बसा आधा गांव लगभग खत्म हो गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें