कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बरसात का कहर अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात करीब 2.30 बजे कुल्लू जिले की आनी तहसील के निरमंड में दर्दनाक हादसा हुआ, जब भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में आने से एक घर पूरी तरह जमींदोज हो गया।

दो बच्चों समेत 5 की मौत

इस हादसे में एक ही परिवार के आठ सदस्य मलबे में दब गए। रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : आज हिमाचल आएंगे PM मोदी, विशेष राहत मिलने की उम्मीद में बैठे आपदा प्रभावित लोग

मलबे से 3 लोग सुरक्षित बरामद

हादसे में परिवार के तीन लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। घटना में तीनों चोटें आई हैं- ऐसे में उन्हें उपचार के लिए निरमंड अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना में एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है।

उजड़ गया पूरा परिवार

बताया जा रहा है कि धर्मदास और शिवराम दोनों भाइयों का परिवार एक ही घर में रहता था। परिवार के सभी सदस्यों का आपस में बहुत स्नेह था। मगर इस घटना ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया है। इस हादसे में शिवराम घायल हो गया है- जबकि, उसकी पत्नी, बेटा-बहू, पांच साल के पोते और सात साल की पोती की मौके पर ही मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें : करगिल का सुपरहीरो- इस वीर के नाम से खौफ खाते थे पाकिस्तानी, कई दुश्मनों को ढेर कर पाई थी शहादत

मृतकों की पहचान

  • तृप्ता देवी पत्नी शिवराम
  • चुन्नी लाल बेटा शिवराम
  • अंजना कुमारी पत्नी चुन्नी लाल
  • भोपेश (5) बेटा चुन्नी लाल
  • जागृति (7) बेटी चुन्नी लाल

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर हुआ भारी भूस्खलन- मलबे में दबे एक ही परिवार के आठ लोग, मचा हाहाकार

घायलों की पहचान

  • शिवराम
  • धर्मदास भाई शिवराम
  • कला देवी पत्नी धर्मदास

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक ही दिन में 3 जगह फटा बादल, मची तबाही- घरों में घुसा मलबा, बाढ़ में बहे तीन पुल

पैरों तले खिसकी जमीन

घटना के वक्त धर्मदास का बेटा घर पर नहीं था। मगर जैसे ही उसे हादसे की खबर मिली उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अपने परिवार के सदस्यों की लाशें देखकर उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

रेस्क्यू किए गए घायलों को तुरंत निरमंड के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वे गहरे सदमे में है। भूस्खलन की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : उफनती नदी में पलटा ट्रैक्टर, उजड़े दो परिवार- चार बच्चों के छिन गया पिता का साया

घरो में घुसा मलबे का सैलाब

वहीं, कुल्लू की शिलीराजगिरी पंचायत के शगाड गांव में बीती शाम को भारी बारिश के बाद चार घरों में मलबा घुस गया। इस आपदा से कई किसानों की जमीनें भी प्रभावित हुई हैं और खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (IMD) ने जानकारी दी है कि 12 सितंबर तक बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है और ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। मगर लगातार हुई भारी बरसात और लैंडस्लाइड से अभी भी प्रदेश का जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें