कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बीते कल पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस भयानक हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, दो मासूम बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
2 महिलाओं की मौत, 4 अन्य घायल
इस हादसे में दोनों घायल बच्चों ने अपनी मां को खो दिया है। जबकि, पिता की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। हादसे में घायल हुए चारों लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! 48 घंटे खराब रहेगा मौसम, फिर होगी बारिश-बर्फबारी; जानें अपडेट
HRTC और ऑल्टो की जोरदार टक्कर
आपको बता दें कि ये हादसा कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर क्षेत्र के चामुखा रोड पर मंगलवार को दोपहर के समय पेश आया। हादसे के वक्त सवारियों से भरी HRTC बस और एक ऑल्टो कार नंबर HP36D-3879 की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
कार के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से पिचक गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त कार में 6 लोग सवार थे। उधर, बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी सीटों से उछल गए और पूरा इलाका चीखों से दहल उठा।
यह भी पढ़ें: आर्थिक संकट के बीच सुक्खू सरकार जुटाएगी 3 हजार करोड़ का अतिरिक्त राजस्व, जानें क्या है प्लान
2 महिलाओं की मौत
इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो बच्चों समेच चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत कर क्षतिग्रस्त कार से घायल लोगों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नादौन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
2 बच्चों समेत 4 घायल
सिविल अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों में पिता और उसके दो बच्चे (बेटा-बेटी) भी शामिल हैं। सभी घायलों की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल, सभी घायल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में राशन का 'महाघोटाला' बेनकाब: 2 लाख फर्जी कार्ड रद्द, गरीबों के निवाले पर रईसों का डाका!
मृतकों की पहचान
- शशि बाला (35) पत्नी राकेश कुमार निवासी चामुखा
- सोमा देवी (60) पत्नी भूरी सिंह निवासी चामुखा
यह भी पढ़ें : हिमाचल: जड़ी-बूटियों की तलाश में जंगल गया शख्स नहीं लौटा- सुबह 150 फुट गहरी खाई में मिली देह
घायलों की पहचान
- राकेश कुमार (37) निवासी चामुखा
- रूद्रांश (11) पुत्र राकेश कुमार
- उर्वशी (6) पुत्री राकेश कुमार
- विजय कुमार (34)
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बढ़े सर्वाइकल कैंसर के मामले : हर साल इतनी महिलाएं हो रहीं शिकार, देखें आंकड़े
कैसे पेश आया हादसा?
हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आज दोनों महिलाओं का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुरुआती जांच में पाया गया है कि हादसा तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण पेश आया है। असली कारणों का पता घायलों के बयान कलमबद्ध करने के बाद ही पता चल पाएगा।
