ऊना। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है। एक तरफ जहां भारी बारिश कहर बरपा रही है। वहीं, दूसरी तरफ सांप व बिच्छू के काटने का खतरा भी बढ़ गया है। इस सीजन में अब तक आठ लोगों की सांप के काटने से मौत हो गई है। जिसमें बच्चे, बूढ़े और नौजवान भी शामिल है। वहीं अब एक और ताजा मामला जिला ऊना से सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला को सांप ने काट लिया। 

घर के पास घास साफ कर रही थीं महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के गगरेट उपमंडल के दियोली गांव से सामने आया है। यहां पर बीते सोमवार को महिला घर के पास घास साफ करने का काम कर रही थीं। इसी दौरान घास के बीच छिपे सांप ने उन्हें डस लिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में इलाज राम भरोसे! बच्चों को थी कान में दर्द, सर्जरी के लिए मिली अगले साल की डेट

सांप के डसने के बाद भी विमला देवी को किसी तरह का दर्द या ऐसा कोई संकेत महसूस नहीं हुआ, जिससे उन्हें पता चलता कि उन्हें सांप ने काट लिया है। इसी वजह से वह इस घटना से अनजान रहीं। 

सांप के काटने का नहीं हुआ एहसास

महिला ने घास साफ करने का काम पूरा किया और इसके बाद वह सामान्य तरीके से अपने घर लौट आईं। परिवार के लोगों को भी उस समय इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्हें सांप ने डसा है। दिनभर महिला की हालत भी सामान्य रही, इसलिए किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं हुआ कि उनके साथ कोई गंभीर घटना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : तेज बारिश के बीच खड्ड में समाई कार, 100 मीटर तक बहती रही- अंदर बैठे थे 2 युवक

रात में अचानक बिगड़ने लगी तबीयत

बताया जा रहा है कि रात के समय अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। उनकी हालत खराब होने पर परिवार के लोग घबरा गए। जब उन्होंने महिला की स्थिति देखी तो उन्हें आशंका हुई कि शायद उन्हें किसी जहरीले सांप या किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। इसके बाद परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। 

होशियारपुर के निजी अस्पताल ले गए परिजनए

महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवार के लोग उन्हें तुरंत पंजाब के होशियारपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों को उम्मीद थी कि समय रहते इलाज मिलने से उनकी जान बचाई जा सकेगी। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने महिला की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में चलती बस के अचानक खुले दो टायर, यात्रियों की अटकी सांसे; मची चीख-पुकार

मृतका की पहचान

विमला देवी, उम्र 75 साल, पत्नी जोगिंदर, निवासी गांव,  दियोली गांव के वार्ड नंबर-1 के रूप में हुई है। 

परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर

विमला देवी की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे दियोली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक बुजुर्ग महिला की इस तरह अचानक मौत से गांव के लोग भी काफी दुखी हैं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि घर के पास घास साफ करते समय हुआ यह हादसा इतना गंभीर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 40 मौ**तों की फर्जी खबर से मची सनसनी, हरकत में आया HRTC- पुलिस को दी शिकायत

आर्थिक स्थिति को देखते हुए मदद की मांग

घटना के बाद इलाके के पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनिल डझवाल ने भी परिवार के प्रति संवेदना जताई और बुजुर्ग महिला की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें जल्द से जल्द फौरी राहत दी जाए। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है, ताकि इस मुश्किल समय में परिवार को कुछ राहत मिल सके। 

रात को सांप के काटने से युवक की मौत 

ऊना के बंगाणा में रविंदर कुमार को रात किसी जीव के काटने का एहसास हुआ। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्पदंश की आशंका में एंटी स्नेक वेनम दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ऊना और फिर होशियारपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा करने जा रहे थे चार दोस्त : थार पर पहाड़ी से गिरी बड़ी चट्टान, एक की मौ**त

20 साल के युवक को सांप ने काटा 

ऊना के गगरेट क्षेत्र के कड़ (भंजाल) गांव में 20 वर्षीय अक्षय घर के पीछे काम कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सर्पदंश से 11 वर्षीय बच्चे की मौत 

ऊना जिला के अम्ब क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जिस समय बच्चे की तबीयत बिगड़ी, उस दौरान घर के आसपास सांप भी देखा गया था, इसलिए सर्पदंश से बच्चे की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- चिट्टे ने निगले विधवा मां के सपने- नौकरी करने गईं बेटियां बनी 'नशेड़ी'- एक की मौ*त

फैक्ट्री परिसर में सांप ने मजदूर को डसा

जिला सिरमौर के मोगीनंद स्थित वुड स्टॉक लैमिनेट्स लिमिटेड में सांप के काटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय बबलू पुत्र निवासी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

छत पर सोने गए व्यक्ति की सांप के हुई मौत 

मामला जिला कांगड़ा के  हरिपुर के तहत आने वाले बिलासपुर गांव का है। यहां छत पर सोने गए 42 वर्षीय मनमीत सिंह को रात में साप ने काट लिया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बहू ने सास को निकाला घर से बाहर, प्रॉपर्टी पर बताया अपना हक- HC ने दिया झटका

18 साल के युवक को सांप ने काटा

वहीं, सिरमौर जिले की नाहन तहसील के कोंथरो (मौजा देवानी) में 18 वर्षीय अरमान अली पुत्र महमूद अली को सांप ने काट लिया। घटना का पता चलते ही परिजन उसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास में जुट गए, लेकिन जहरीले जहर का असर इतना तेजी से फैला कि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घर के आँगन में बैठी 58 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत 

कांगड़ा जिला के डाडासीबा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भनेड़ के गांव मलोट में 58 वर्षीय सुदेश कुमारी को सांप ने आँगन में काट लिया। जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी।