सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां पर एक ट्रक में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया है।

RTO बैरियर के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय यानी RTO बैरियर बद्दी के पास आज बुधवार को पेश आया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सनसिटी बद्दी की तरफ से मड़ावाला की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 6 दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की चेतावनी

इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था पवन युवक

पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार निवासी धमोलीयां, कालका, पंचकुला ने बताया कि वह 5 अगस्त को अपने दोस्त विक्रम उर्फ विक्की निवासी नग्गल भागा, कालका, पंचकुला के साथ बाइक नंबर HR-49K-0416 पर जा रहा था। दोनों सनसिटी बद्दी से मड़ावाला की तरफ जा रहे थे। पवन कुमार बाइक चला रहा था, जबकि उसका दोस्त विक्रम उर्फ विक्की बाइक पर पीछे बैठा हुआ था।

यह भी पढ़ें-  तेज रफ्तारी पड़ी भारी, नदी में समाई पिकअप- अंदर ही फंस गया ड्राइवर

पीछे से आ रहे ट्रक ने अचानक मारी टक्कर

शिकायत के मुताबिक, जब दोनों RTO बैरियर बद्दी के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक नंबर HR-68A-9178 आ रहा था। आरोप है कि ट्रक चालक वाहन को तेज और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक गलत दिशा में आ गया और उसने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।

टक्कर के बाद अलग-अलग तरफ गिरे दोनों युवक

हादसे के बाद बाइक चला रहा पवन कुमार सड़क के बाईं तरफ गिर गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठा विक्रम उर्फ विक्की सड़क की दाईं तरफ जा गिरा। इसी दौरान विक्रम ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि विक्रम  ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- चोरों ने घर की तिजोरी से चुराए 9 लाख के गहने, आगे 15 हजार में बेचे- पुलिस ने 3 दबोचे

मौके पर ही हो गई विक्रम की मौत

हादसे में विक्रम उर्फ विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू की।

हादसे के बाद ट्रक लेकर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर नहीं रुका और ट्रक समेत वहां से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक का नंबर HR-68A-9178 नोट कर लिया है और इसी के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय ट्रक कौन चला रहा था।

यह भी पढ़ें- बड़ी डील करने निकला अवतार, पुलिस को मिली खबर- ढेर सारे नशे संग हुआ अरेस्ट

 पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले को लेकर पुलिस थाना बद्दी में शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा हादसे के हर पहलू की जांच की जा रही है।