#अपराध

August 5, 2026

हिमाचल : बड़ी डील करने निकला अवतार, पुलिस को मिली खबर- ढेर सारे नशे संग हुआ अरेस्ट

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अंब उपमंडल में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ऊना की टीम ने एक कार सवार युवक को दो अलग-अलग तरह के नशे के साथ गिरफ्तार किया है। 

गुप्त सूचना के बाद अंब चौक पर लगाया नाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के अंब उपमंडल से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें-  बरसात में सर्पदंश से 8 लोगों की थमीं सांसें- मासूम तक बने शिका..र, आप भी रहें सतर्क

इस दौरान SIU टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक कार में नशीले पदार्थ लेकर अंब इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अंब चौक पर नाकाबंदी कर दी और वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच कड़ी कर दी।

 

अंब में पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। - Dainik Bhaskar

कार रोककर ली गई तलाशी, नशे की खेप बरामद

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार अवतार कुमार निवासी वार्ड नंबर-1, लोअर भंजाल, तहसील घनारी, जिला ऊना के पास से 711 ग्राम चरस और 54 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : चिट्टे ने निगले विधवा मां के सपने- नौकरी करने गईं बेटियां बनी 'नशेड़ी'- एक की मौ*त

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी अवतार कुमार के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चरस और अफीम कहां से लेकर आया था और इसे आगे किस जगह सप्लाई किया जाना था। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह से तो नहीं है।

पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। इसी को देखते हुए पुलिस आरोपी के संपर्कों और पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : तेज बारिश के बीच खड्ड में समाई कार, 100 मीटर तक बहती रही- अंदर बैठे थे 2 युवक

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऊना जिले में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

SP ऊना सचिन हीरेमठ ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें नशे की तस्करी या इससे जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि लोगों के सहयोग से नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत किया जा सकता है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख