सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। मंदिर में सलामती और सुख-समृद्धि की कामना कर घर लौट रही एक महिला को क्या पता था कि रास्ते में ही मौत उसका इंतजार कर रही है। अचानक हुए इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
रेड लाइट पर खड़ा था ट्रक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में से पेश आया है। बता दें कि बुधवार सुबह रोजाना की तरह शिव मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा-अर्चना के बाद वह पैदल ही अपने घर की ओर लौट रही थीं। जब वह बद्रीपुर चौक पहुंचीं, उस समय एक ट्रक रेड लाइट पर खड़ा था।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का खजाना खाली : केंद्र ने भी पैसा किया बंद, अब मंत्रियों-विधायकों की जेब से होगी भरपाई
पिछले पहिए की चपेट में आई महिला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल हरा हुआ, ट्रक चालक ने वाहन को आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान महिला ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं। हादसा इतना अचानक और भीषण था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नहीं बच सकीं जान
स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायल महिला को ट्रक के नीचे से निकालकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक्शन मोड में वन विभाग, ज्वैलरी की दुकानों में पड़ी RAID- 6 दुकानदारों से मिले तेंदुए के...
स्थिति की नाजुकता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन और स्थानीय लोग एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में डॉक्टर के साथ हुआ बहुत गलत : तीन दिन अपने ही घर में बंधी बना रहा बेचारा- जानें पूरा मामला
स्थानीय लोगों में रोष, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
SP सिरमौर NS नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लोगों का आरोप है कि व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती और सख्त निगरानी की कमी के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां स्थायी ट्रैफिक प्रबंधन व्यवस्था लागू की जाए, स्पीड कंट्रोल उपायों को सख्ती से लागू किया जाए और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
