#हादसा
November 2, 2026
हिमाचल ब्रेकिंग : दिवाली पर उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, पिता-पुत्र की मौ*त- बेटी की हालत नाजुक
हाद.से के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दर्दनका हादसा पेश आया है। कंडाघाट तहसील के अंतर्गत कांडो भटनोल के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई है। जबकि, बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है।
हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। दीवाली से कुछ दिन पहले एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। इस हादसे ने पूरे इलाके को भी झकझोर कर रख दिया है।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कार सवार तीनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला स्थित IGMC रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान पिता-पुत्र दोनों ने दम तोड़ दिया। बेटी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
इस हादसे में शिलाई निवासी बाप-बेटे की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान-
इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर अधिकृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। हादसे से संबंधित परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।