राजनीति

#हादसा

November 7, 2026

हिमाचल: दिवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग, 9 वर्षीय मासूम को गाड़ी ने मारी टक्कर

पार्सल लेने के लिए सड़क पार कर रहा था मासूम टैक्सी की चपेट में आया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

mandi accident News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दिवाली की खुशियों और रौनक के बीच एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा है, जिसने पलभर में उनकी सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और अपनों को खोने का गम पसरा हुआ है। महज 9 साल का मासूम मुकुल सड़क हादसे का शिकार होकर दुनिया को अलविदा कह गया। दिवाली से ठीक एक दिन पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

पार्सल लेने गया था मासूम

यह दर्दनाक हादसा मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 पर मोहनघाटी में पेश आया। जानकारी के अनुसार उपमंडल की ग्राम पंचायत बदेहड़ के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में रहने वाले अमित का 9 वर्षीय बेटा मुकुल घर के लिए मंगवाए गए ऑनलाइन पार्सल को लेने सड़क के दूसरी ओर गया था। वहां डिलीवरी ब्वॉय पार्सल लेकर खड़े थे। मुकुल ने उनसे अपना पार्सल लिया और घर लौटने के लिए सड़क पार करने लगा।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने चंद घंटों में निभाया वादा, 700 KM दूर से मां का तबादला कर बच्ची से

तेज रफ्तार टैक्सी की चपेट में आया बच्चा

बताया जा रहा है कि जैसे ही मुकुल हाईवे पार कर अपने घर की तरफ लौट रहा था, उसी दौरान वहां से गुजर रही एक टैक्सी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग और परिजन तुरंत बच्चे की मदद के लिए दौड़े।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही जिंदगी की जंग हार गया मुकुल

हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग बिना समय गंवाए मुकुल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बैजनाथ ले गए। परिवार को उम्मीद थी कि समय रहते उपचार मिलने से बच्चे की जान बच जाएगी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस मासूम को कुछ देर पहले तक परिवार के लोग हंसता-खेलता देख रहे थे, उसकी मौत की खबर ने सभी को तोड़कर रख दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का अनोखा गांव! यहां नहीं मनाई जाती दिवाली, शहीद फौजी की पत्नी के श्राप...

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

दिवाली से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना ने परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए गहरे दुख में बदल दिया है। त्योहार के मौके पर घर में खुशियां मनाने की जगह अब मातम पसरा हुआ है। मासूम मुकुल की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे मोहनघाटी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, हादसे की जांच शुरू

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सड़क पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी और यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख