#हादसा

November 2, 2026

हिमाचल : दिवाली पर घर चमकाने लगी महिला, चूने में पानी मिलाते ही हुआ जोरदार धमा**का- चेहरे पर...

एक अन्य व्यक्ति की आंखों को भी हुआ चूने से नुकसान

शेयर करें:

nahan-jarja-lime-water-reaction-woman-face-eye-sirmaur-himachal

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के नाहन में दिवाली की तैयारियों के बीच घर की सफाई और रंग-रोगन करना एक महिला को भारी पड़ गया। जरजा क्षेत्र में चूने में पानी मिलाने के कुछ देर बाद अचानक जोरदार धमाका हुआई और गर्म मिश्रण उछलकर महिला के चेहरे, आंखों और हाथों पर जा गिरा।

चूने में पानी मिलाते ही हुआ धमाका

हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई। पीड़ित महिला की पहचान जरजा निवासी सविता देवी के रूप में हुई है। सविता के मुताबिक, उनके पति स्थानीय बाजार से चूना खरीदकर घर लाए थे। शाम के समय उन्होंने एक बाल्टी में चूना डालकर उसमें पानी मिलाया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में घर पर पड़ी पुलिस रेड : लाखों की चरस संग गोपाल की पत्नी गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क से जुड़े तार...

मिश्रण में बने बुलबुले

कुछ ही देर बाद मिश्रण में बुलबुले उठने लगे। शुरुआत में इस प्रक्रिया को सामान्य समझा गया। जब बुलबुले शांत हो गए तो उन्हें लगा कि मिश्रण अब स्थिर हो गया है। महिला के अनुसार, इसके करीब चार से पांच मिनट बाद अचानक बाल्टी में मौजूद मिश्रण तेजी से उछला और गर्म चूना उनके चेहरे पर आ गिरा।

महिला का हुआ बुरा हाल

इसकी चपेट में आने से उनका चेहरा, आंखें और हाथ झुलस गए। अचानक हुई इस घटना से वह घबरा गईं और नीचे गिर पड़ीं। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अगले 48 घंटे बारिश-बर्फबारी...आज छह जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें

एक व्यक्ति की आंखों को भी नुकसान

जरजा क्षेत्र में चूने से जुड़ी एक अन्य घटना की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 60 वर्षीय राजेंद्र की आंखों को भी चूने के कारण नुकसान पहुंचा है। राजेंद्र लंबे समय से सफेदी का काम करते हैं। हालांकि, उनकी आंखों को किस परिस्थिति में चोट पहुंची और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

मेडिकल कॉलेज नाहन के नेत्र विभाग की प्रमुख डॉ. शालू गुप्ता ने बताया कि सविता देवी को अस्पताल लाने के बाद उनकी जांच की गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया। आंखों और चेहरे पर गर्म पदार्थ पड़ने की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय सहायता लेना महत्वपूर्ण होता है- क्योंकि ऐसी चोटों का असर प्रभावित हिस्से की गंभीरता पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल ब्रेकिंग : दिवाली पर उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, पिता-पुत्र की मौ*त- बेटी की हालत नाजुक

चूने में पानी मिलाने पर पैदा हो सकती है काफी गर्मी

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने लोगों से त्योहारों के दौरान साफ-सफाई करने और पटाखे चलाते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि चूने में पानी मिलाने पर रासायनिक प्रतिक्रिया होती है, जिसके दौरान काफी गर्मी उत्पन्न हो सकती है। इस प्रक्रिया में मिश्रण का तापमान बढ़ने और उसके छींटे उछलने का खतरा रहता है। यदि गर्म चूना त्वचा पर पड़ जाए या आंखों में चला जाए तो गंभीर चोट लग सकती है।

चेहे और आंखों को सुरक्षित रखें

विशेषज्ञों की सलाह है कि चूने को पानी में मिलाते समय चेहरे और आंखों को सुरक्षित रखना चाहिए। बच्चों को ऐसी जगह से दूर रखें और मिश्रण तैयार करते समय उचित सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करें। मिश्रण में बुलबुले उठना बंद हो जाने का अर्थ यह नहीं है कि वह पूरी तरह ठंडा हो चुका है। इसलिए उसे छूने या उसके करीब जाने से पहले पर्याप्त सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बेसहारा बच्चों की दिवाली भी होगी हैप्पी, सुक्खू सरकार ने जारी किया उत्सव भत्ता

आंखों में चूना जाने पर तुरंत लें चिकित्सकीय मदद

चूना या कोई अन्य रासायनिक पदार्थ आंखों में चला जाए तो उसे मामूली चोट समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आंख को तुरंत साफ बहते पानी से लगातार धोना और जल्द से जल्द चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है। आंख को रगड़ने या बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा डालने से बचना चाहिए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख