राजनीति

#हादसा

November 6, 2026

हिमाचल ब्रेकिंग: धनतेरस के दिन खाई में गिरी गाड़ी, टोटल 10 लोग थे सवार

पांच गंभीर घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

sirmaur-pachhad-sarahan-bolero-accident-one-dead-nine-injured-himachal

सिरमौर। धनतेरस के दिन हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा पेश आया है। सिरमौर जिले के पच्छाद में हुए इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई है, जबकि मृतक के छोटे भाई के साथ टोटल 9 लोग इस हादसे में घायल हुए बताए जा रहे हैं। 

 

कहां और कैसे हुआ एक्सीडेंट ? 


मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पच्छाद उपमंडल में पड़ते सराहां के डुंगाघाट इलाके में पेश आया है। जहां शिमला-नाहन हाईवे पर सफ़र कर रही एक बोलेरो गाडी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना दर्दनाक था कि वाहन में सवार 30 वर्षीय काकू की मौके पर ही जान चली गई। जबकि उसका छोटा भाई राहुल और अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गए है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के शराबी चोर: घर में शराब पीने के बाद 50 लाख के जेवर उड़ा ले गए 

 

हादसे के बाद मौके पर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 5 गंभीर घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज अभी सराहां में ही चल रहा है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों की उम्र 20 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। बाकी ये हादसा किस वजह से पेश आया अभी इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। 

 

वहीं, हादसे का पता चलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है। मृतक शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जा चुका है और पुलिस फिलहाल इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

 

घायलों और मृतकों की लिस्ट 

  • काकू: उम्र 30 साल - (मृतक)कुलदीप - पिता का नाम रतन सिंह 
  • अनिल - पिता का नाम सूरत सिंह - 34 वर्ष 
  • राहुल - पिता का नाम गुमार सिंह - 23 वर्ष 
  • विक्रम - पिता का नाम सूरत सिंह - 21 वर्ष 
  • शिशुपाल (ड्राइवर) - पिता का नाम सुरेश 
  • गोलू चौहान - पिता का नाम कल्याण सिंह 
  • सार्थक चौहान - पिता का नाम दीप चंद - 20 वर्ष 
  • पिंकू - पिता का नाम रतन सिंह - 19 वर्ष 
  • राहुल - मृतक का छोटा भाई - उम्र 20 वर्ष 

नोट : हादसे में घायल हुए लोग और जान गंवाने वाला व्यक्ति कमराऊ के खनलोग, पाखा और शिलाई के टिकरा के निवासी बताए गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर से मिला खराब पनीर: कॉकरोच वाला आटा भी नष्ट करवाया गया..

 

इससे पहले भी हुआ था दर्दनाक हादसा 

 

आपको बता दें कि इससे पहले, इसी 2 नवम्बर को भी सिरमौर के शिलाई में ऐसा ही एक और दर्दनाक हादसा पेश आया था। जिसमें एक पिता और उनके मासूम बेटे की जान चली गई थी। वहीं, वाहन में सवार 11 साल की बेटी घायल हो गई थी। 

 

शिलाई से भाजपा नेता बलदेव तोमर ने जताया शोक 

 

वहीं, आज हुए हादसे की पुष्टि करते हुए शिलाई से भाजपा नेता बलदेव तोमर ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस हादसे के बारे में जानकारी मिलने से गहरा दुःख पहुंचा है और वो कामना करते हैं, जान गंवाने वाले शख्स को भगवान् अपने श्री चरणों में स्थान दें और घायल लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख