राजनीति

#हादसा

November 9, 2026

हिमाचल में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, छत से गिरकर व्यक्ति की मौ**त

छत पर टहल रहा था व्यक्ति

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

ऊना। दीपावली के त्योहार पर जहां पूरा देश खुशियां मना रहा था और हर तरफ रोशनी का माहौल था, वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां त्योहार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक व्यक्ति की अपने ही घर की छत से गिरकर मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं और परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया।

छत पर टहल रहा था व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के ठठल गांव से सामने आया है। यहां पर हादसा बीते कल रविवार रात करीब 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि व्यक्ति शाम के समय अपने घर की छत पर टहल रहा था।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल कैडर के IPS अधिकारी पर जताया भरोसा, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

 

इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान जोगिन्द्र पाल (61) पुत्र प्रेम दास निवासी गांव ठठल के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' संग मनाई दिवाली, मिठाइयां बांटी-पटाखे चलाए

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

मामले की पुष्टि करते हुए DSP ऊना अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख