शिमला। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर तीखे मोड़ और गहरी खाइयां होने से इन सड़कों पर हर सफर जोखिम भरा रहता है। यहां पहाड़ी और संकरी सड़कों पर जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन जाते है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा जिला शिमला में सामने आया है, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
शादी समारोह में शामिल होने गया था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला शिमला के रामपुर की उप-इकाई के 12/20 क्षेत्र में बर्कल के साथ लगते शील गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि युवक कमसारी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात समारोह से वापस घर लौटते समय अचानक रास्ते में उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के गुरुद्वारे में गलत काम! दो लड़कियों को कमरे में ले गए मैनेजर-प्रधान, FIR दर्ज
गहरी खाई में जा गिरी कार
देखते ही देखते गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार था कि आसपास के लोगों को इसकी आवाज सुनाई दी और वे तुरंत मौके की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए प्रशासन को हादसे की सूचना दी और फिर मिलकर घायल युवक को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
घायल को किया रेफर
हिमाचल: देर रात शादी से लौट रहा था युवक- गहरी खाई में गिरी कार, चीखों से दहला इलाकाहिमाचल: देर रात शादी से लौट रहा था युवक- गहरी खाई में गिरी कार, चीखों से दहला इलाका
यह भी पढ़ें- हिमाचल : बस स्टैंड पर 6 वर्षीय बच्चे की किडनैपिंग...महिला का भी छीना बैग- दो गिरफ्तार
घायल युवक की पहचान
नरेश कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी गांव दरशाल, डाकघर तकलेच के रूप में हुई है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि देर रात और सड़क पर संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
