सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कालाअंब-सकेती सड़क पर श्रद्धालुओं से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट नीचे मारकंडा नदी में जा गिरी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार नदी में गिरने के बाद कुछ दूरी तक पानी में बहती चली गई। 

नीम करोली बाबा के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं का परिवार उत्तराखंड स्थित नीम करोली बाबा के दर्शन करने के बाद पंजाब लौट रहा था। शुक्रवार सुबह उनकी कार कालाअंब-सकेती सड़क से गुजर रही थी। सकेती में अचार उद्योग के पास सड़क पर मौजूद एक तीखे मोड़ पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया।

यह भी पढ़ें : मां नयना देवी का चमत्कार...मंदिर में माथा टेकते ही लौटी बच्चे की आंखों की रोशनी, परिवार भावुक

गहरी खाई में जा समाई कार 

इसके बाद कार सड़क से नीचे लुढ़कती हुई करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी और सीधे मारकंडा नदी में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि नदी में गिरने के बाद कार कुछ दूरी तक पानी के बहाव में भी बहती रही। बाद में कार एक जगह जाकर फंस गई। कार में 6 लोग सवार बताए जा रहे है। 

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

कार के नदी में गिरने की खबर मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- मां चामुंडा के दरबार की बढ़ेगी शोभा : दुबई से आएगा 3 किलो सोना- 600 KG चांदी, श्रद्धालु ने किया दान

हादसे के बाद सभी श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी की मौत नहीं हुई है और सभी श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि हादसे में किसी को कितनी चोटें आई हैं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ।

करीब 150 फीट नीचे नदी में कार गिरने के बावजूद सभी श्रद्धालुओं का सुरक्षित बच जाना राहत की बात है। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के डॉक्टर का कमाल : चीन के मरीज का किया ऑनलाइन ऑपरेशन, रचा इतिहास

कहां है कैंची धाम

कैंची धाम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित है। यह भवाली से करीब 9 किलोमीटर और नैनीताल से करीब 17 किलोमीटर दूर है। पहाड़ियों के बीच स्थित इस आश्रम का नाम यहां सड़क के दो तीखे हेयरपिन मोड़ों के कारण कैंची धाम पड़ा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बेटे को जन्म देते ही बिगड़ी महिला की हालत, एक घंटे में हुई मौ**त- डॉक्टरों पर भड़के परिजन

क्या है मान्यता?

कैंची धाम नीम करोली बाबा महाराज जी से जुड़ा प्रमुख धार्मिक स्थल है और यहां भगवान हनुमान का मंदिर भी है। श्रद्धालु नीम करोली बाबा को हनुमान जी का परम भक्त मानते हैं और उनके धाम में दर्शन, प्रार्थना और सेवा के लिए देश-विदेश से पहुंचते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें