#विविध

September 25, 2026

हिमाचल के डॉक्टर का कमाल : चीन के मरीज का किया ऑनलाइन ऑपरेशन, रचा इतिहास

डॉ. राजीव बिंदल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की जानकारी

शेयर करें:

india china live telerobotic surgery doctor Vivek bindal nahan himachal

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के नाहन क्षेत्र से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध रोबोटिक सर्जन डॉ. विवेक बिंदल ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने भारत में बैठकर चीन में मौजूद एक मरीज की लाइव सर्जरी सफलतापूर्वक कर इतिहास रच दिया है।

बेटे की उपलब्धि पर गदगद हुए बिंदल

इस उपलब्धि की जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं डॉ. विवेक बिंदल के पिता डॉ. राजीव बिंदल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की है। बेटे की इस उपल्धि पर पिता राजीव बिंदल बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें- मां चामुंडा के दरबार की बढ़ेगी शोभा : दुबई से आएगा 3 किलो सोना- 600 KG चांदी, श्रद्धालु ने किया दान

क्या होती है टेलीरॉबोटिक सर्जरी?

टेलीरॉबोटिक सर्जरी में ऑपरेशन करने वाला सर्जन और मरीज एक ही स्थान पर मौजूद नहीं होते। सर्जन एक जगह बैठकर रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम को नियंत्रित करता है। जबकि मरीज के पास मौजूद रोबोटिक उपकरण उसके निर्देशों के अनुसार सर्जिकल प्रक्रिया को अंजाम देते हैं।

किस बात का रखना पड़ता है ध्यान?

इस तकनीक में नेटवर्क की गुणवत्ता और डेटा ट्रांसमिशन की गति बेहद महत्वपूर्ण होती है। थोड़ी सी भी देरी सर्जिकल मूवमेंट की सटीकता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए लाइव टेलीरॉबोटिक सर्जरी केवल रोबोटिक मशीन की उपलब्धता तक सीमित नहीं है- बल्कि इसके लिए मजबूत तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर और विशेषज्ञ मेडिकल टीम की भी जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बेटे को जन्म देते ही बिगड़ी महिला की हालत, एक घंटे में हुई मौ**त- डॉक्टरों पर भड़के परिजन

क्या है इस सर्जरी की खासियत?

टेलीरॉबोटिक सर्जरी की सबसे खास बात यह है कि-

  • इसमें चिकित्सक और मरीज के बीच भौगोलिक दूरी उपचार में बाधा नहीं बनती।
  • इस प्रक्रिया के दौरान सर्जन अत्याधुनिक रोबोटिक कंसोल के जरिए ऑपरेशन को नियंत्रित करता है।
  • मरीज के पास मौजूद रोबोटिक सिस्टम सर्जन के हाथों की सूक्ष्म गतिविधियों और निर्देशों को सटीकता के साथ सर्जिकल उपकरणों तक पहुंचाता है।
  • ऑपरेशन के दौरान मरीज के शरीर के अंदर की स्थिति का लाइव विजुअल फीडबैक सर्जन तक पहुंचता रहता है।
  • चिकित्सक प्रक्रिया की निगरानी करते हुए वास्तविक समय में आवश्यक नियंत्रण कर सकता है।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! अगले 72 घंटे भारी, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; आंधी-तूफान भी सताएगा

हिमाचल से की चीन में सर्जरी

डॉ. विवेक बिंदल द्वारा भारत में बैठकर चीन में मौजूद मरीज की सर्जरी करना इसी तकनीक की क्षमता को सामने लाता है। इतनी दूरी पर मौजूद मरीज के लिए लाइव सर्जिकल प्रक्रिया को अंजाम देने में रोबोटिक सिस्टम के साथ-साथ सुरक्षित डेटा ट्रांसमिशन, कम्युनिकेशन और बेहद कम लेटेंसी जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं की अहम भूमिका होती है।

 

May be an image of eyeglasses, hospital and text

रोबोटिक सर्जरी में डॉ. बिंदल की अलग पहचान

डॉ. विवेक बिंदल रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले चिकित्सक हैं। अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीक के इस्तेमाल और जटिल प्रक्रियाओं में अनुभव के कारण उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें : पहले घेरा… फिर बरसाए लात-घूंसे! हिमाचल में देर रात 4 दोस्तों को पी**टा, जबड़ा तक तोड़ा- 8 पर FIR

खास मानी जा रही सर्जरी

हिमाचल प्रदेश से जुड़े डॉ. विवेक बिंदल की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए भी खास मानी जा रही है। भारत में रहते हुए चीन में मौजूद मरीज की लाइव सर्जरी करने की घटना यह दिखाती है कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक किस तरह विशेषज्ञ चिकित्सकों की पहुंच को भौगोलिक सीमाओं से आगे ले जा सकती है।

 

May be an image of hospital

दूरदराज के मरीजों के लिए राहत

टेलीरॉबोटिक सर्जरी के बढ़ते इस्तेमाल से भविष्य में उन मरीजों के लिए नई संभावनाएं पैदा हो सकती हैं, जिन्हें किसी विशेष बीमारी या जटिल सर्जरी के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की जरूरत होती है। मगर उनके क्षेत्र में विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होते।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक पर बंदरों के झुंड ने किया हम**ला, गिरने से सिर में गंभीर चोट; IGMC में भर्ती

पिता डॉ. राजीव बिंदल ने साझा की जानकारी

डॉ. विवेक बिंदल की इस उपलब्धि की जानकारी उनके पिता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। उन्होंने भारत में बैठकर चीन में मौजूद मरीज की लाइव टेलीरॉबोटिक सर्जरी को चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में बताया।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख