#विविध

September 25, 2026

मां नयना देवी का चमत्कार...मंदिर में माथा टेकते ही लौटी बच्चे की आंखों की रोशनी, परिवार भावुक

परिवार संग मंदिर दर्शन करने आया था बच्चा

शेयर करें:

naina devi temple bilaspur miracle boy eyesight hoshiarpur punjab family devbhoomi himachal

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा एक मामला सामने आया है। पंजाब के होशियारपुर से संबंध रखने वाले एक परिवार ने दावा किया है कि मां नयना देवी के आशीर्वाद से उनके बच्चे की आंखों की रोशन वापस लौट आई है।

मां नयना देवी का चमत्कार...

परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले उनके बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई थी। मगर अब देवी मां के चमत्कार से उनका बेटा दोबारा देखने लगा है। परिजनों का कहना है कि उनके यह अनुभव बेहद भावुक करने वाला रहा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक पर बंदरों के झुंड ने किया हम**ला, गिरने से सिर में गंभीर चोट; IGMC में भर्ती

काफी परेशान था परिवार

परिजनों का कहना है कि बच्चे को दिखाई देना बंद होने के बाद वे काफी परेशान थे। इसके बाद परिवार ने मां नैना देवी के दरबार में माथा टेकने और बच्चे को माता के चरणों में ले जाने का फैसला किया।

कब से नहीं देख पा रहा था बच्चा?

परिजनों ने बतया कि वो पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले अचानक उनके बेटे की आंखों की रोशनी प्रभावित हो गई थी और उसे दिखाई देना बंद हो गया था। बच्चे की इस स्थिति को लेकर परिवार काफी चिंतित था।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! अगले 72 घंटे भारी, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; आंधी-तूफान भी सताएगा

डॉक्टरी इलाज से भी नहीं हुआ ठीक

परिजनों ने बच्चे के इलाज और स्वास्थ्य से जुड़े प्रयास भी किए। इसी बीच परिवार की मां नयना देवी के प्रति आस्था और मजबूत हुई और वे बच्चे को लेकर बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ पहुंचे।

माता के दरबार में लेकर पहुंचे परिजन

परिवार बच्चे को लेकर श्री नयना देवी मंदिर पहुंचा और माता के दरबार में पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन और प्रार्थना के बाद माथा टेकते ही बच्चे की आंखों की रोशनी लौटने का अनुभव हुआ। परिवार इसे मां नैना देवी का आशीर्वाद और चमत्कार मान रहा है। बच्चे के ठीक होने की बात सामने आने के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भी यह चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें : पहले घेरा… फिर बरसाए लात-घूंसे! हिमाचल में देर रात 4 दोस्तों को पी**टा, जबड़ा तक तोड़ा- 8 पर FIR

परिजनों ने बताया माता का आशीर्वाद

होशियारपुर से आए इस परिवार के लिए भी बच्चे की आंखों की रोशनी लौटने का दावा भावनात्मक अनुभव है। परिजनों ने इसे माता का आशीर्वाद बताया है। हालांकि, बच्चे की आंखों की रोशनी जाने और फिर लौटने के चिकित्सकीय कारणों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।

मां नयना देवी के दरबार में जताया आभार

बच्चे की आंखों की रोशनी लौटने के बाद परिवार ने मां नैना देवी के दरबार में माथा टेका और माता का आभार जताया। परिजनों के लिए यह पल बेहद भावुक रहा।

परिवार का कहना है कि जिस परेशानी के कारण वे चिंतित थे- उसके बाद बच्चे को फिर से दिखाई देना उनके लिए किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है। इसी वजह से उन्होंने माता के दरबार में पहुंचकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- मां चामुंडा के दरबार की बढ़ेगी शोभा : दुबई से आएगा 3 किलो सोना- 600 KG चांदी, श्रद्धालु ने किया दान

माता के मंदिर पहुंचते हैं सैकड़ों श्रद्धालु

श्री नयना देवी मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। कई भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद माता के दरबार में आकर आभार व्यक्त करते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख