हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर स्थित नादौन के प्रतिष्ठित ज्वेलर संजय पूरी (57 वर्ष) का निधन कुंभ मेला यात्रा के दौरान हृदयघात से हो गया। यह दुखद घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित कुंभ मेला क्षेत्र में घटी है।
हृदयगति रुकने से मौत
बताया जा रहा है कि जब वह पवित्र स्नान करने के लिए संगम नदियों में उतरने जा रहे थे तो उसी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और ज्वेलर संजय पूरी का हृदयगति रुकने से निधन हो गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : चंद दिनों में उजड़ गया परिवार, बेटी के बाद अब घर से उठेगी मां की अर्थी
परिवार में शोक का माहौल
जानकारी के अनुसार, संजय पूरी कुंभ मेला में स्नान करने के लिए अपने परिवार के साथ गए थे। वहीं कुंभ मेला में स्नान के बाद घटी इस घटना ने पूरे रिवार को हिला कर रख दिया है। वहीं, बताया ये जा रहा है कि संजय पूरी धार्मिक परंपराओं पर आस्था रखने वाले शख्स थे। जिसके कारण वे इस महाकुंभ में स्नान के लिए भी आए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बैंक में महिला ने गिरवी रखा नकली सोना, लाखों का लोन लेकर लूटी मौज
स्वास्थ्य में अचानक गिरावट
संजय पूरी की यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि संगम घाट में डुबकी लगाने तक भी वे ठीक-ठाक ही थे। मगर, उसके बाद उनकी तबीतय बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार, रिश्तेदार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें : क्यों खर्च नहीं हुआ सरकारी पैसा? CM सुक्खू ने मांगी रिपोर्ट- यहां जानें पूरा मामला
नादौन में शोक की लहर
संजय पूरी के निधन से न केवल उनके परिवार में, बल्कि नादौन शहर में भी गहरी शोक की स्थिति बनी हुई है। वह एक सम्मानित ज्वेलर थे और शहर के व्यवसायिक समुदाय में उनका नाम प्रतिष्ठित था। वे अपने ईमानदारी और कार्य नैतिकता के लिए जाने जाते थे। उनका निधन नादौन के व्यापारी समुदाय के लिए एक बड़ा झटका है।
