कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के पतलीकूहल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया, जिसमें एक होनहार युवा खिलाड़ी की जान चली गई। यह हादसा डोहलुनाला के समीप उस समय हुआ जब एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सीधे ब्यास नदी की गहराइयों में समा गई। स्कूटी सवार युवक की पहचान राहुल पुत्र रूप सिंह निवासी गांव कटराईं जिला कुल्लू के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह डोहलुनाला के समीप पहुंचा, उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलती हुई लगभग 50 मीटर नीचे ब्यास नदी में जा गिरी। इस भीषण हादसे में राहुल का शरीर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे गिरा मिला, जबकि स्कूटी गहराई में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। घायल राहुल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 10वीं का छात्र समेज खड्ड में डूबा, स्कूल में वॉलीबॉल खेलते पैर फिसलने से गिरा
डीएसपी मनाली ने दी पुष्टि
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत छानबीन शुरू कर दी गई है।
खेल जगत को लगा बड़ा झटका
राहुल एक उभरता हुआ बास्केटबॉल खिलाड़ी था, जो जिले में अपनी खेल प्रतिभा के लिए जाना जाता था। उसके असमय निधन से जिला बास्केटबॉल संघ सहित समस्त खेल जगत स्तब्ध है। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष संजय, महासचिव अंकुर, चेयरमैन मदन, तथा कोचों और खिलाड़ियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए राहुल के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में चार युवकों के पास मिला लाखों के चिट्टा, पंजाब से सप्लाई लेकर आए थे दो यार
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राहुल की आकस्मिक मृत्यु से उसके परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। घर का जवान बेटा इस तरह हादसे का शिकार होगाए किसी ने सोचा भी नहीं था। मां-बाप गहरे सदमे में हैं और परिवार के अन्य सदस्य भी इस दुख को सह नहीं पा रहे हैं। गांव में हर आंख नम है और सभी लोग राहुल के सहज स्वभाव और खेल प्रतिभा को याद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मक्की का गट्ठा उठाते ही 'काल' ने मारा झपटा, 36 वर्षीय महिला की चली गई जा*न
समेज खड्ड में डूबा 10वीं का छात्र
इधरए शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्कूल में वॉलीबॉल के ट्रायल के लिए अभ्यास कर रहे एक 10वीं के छात्र की समेज खड्ड में डूबने से मौत हो गई। छात्र स्कूल मैदान में अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान अचानक बॉल छिटक कर पास ही बह रही समेज खड्ड में जा गिरा। जैसे ही छात्र बॉल को लेने गया तो उसका पैर फिसल गया और खड्ड में बह गया। हांलाकि स्कूल के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने कुछ ही देर में छात्र को पानी से निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
