कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। लेकिन कई बार सैलानी हिमाचल में अपनी जान भी गंवा बैठते हैं। ऐसा ही कुछ हिमाचल के कुल्लू जिला में भी हुआ है। यहां केरल से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

मणिकर्ण में केरल के छात्र की मौत

घटना कुल्लू जिला की धार्मिक पर्यटन नगरी मनाली की है। मनाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक के साथ आए उसके साथियों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। बताय जा रहा है कि केरल के एक कॉलेज के चार छात्र मणिकर्ण घूमने के लिए आए थे। यहां पर वह कटागला के एक होम स्टे में रूके हुए थे। यह सभी दोस्त 15 फरवरी को यहां पहुंचे थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: डिपोर्ट होकर लौटे रोहित के सिर पर कर्ज का पहाड़,डंकी रूट से कैसे पहुंचाया USA

रात को सोया युवक सुबह नहीं उठा

पुलिस को दिए बयान में मृतक छात्र के साथियों ने बताया कि रात को हम चारों ने खाना खाया और सो गए। अगले दिन जब सुबह उठे तो तीन दोस्त तो उठ गए, लेकिन एक दोस्त बिस्तर पर अचेत पड़ा हुआ लगा। साथियों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। जिसके बाद उसे साथियों ने जरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लव मैरिज का दुखद अंत, पति ने की थी दूसरी शादी, पहली की कमरे में मिली देह

क्या कहती है मणिकर्ण पुलिस

मृतक छात्र अश्विन पीटी सुरेश केरल के मल्लापुरम जिले के पलामनदम गांव का रहने वाला था। मामले की जानकारी मिलते ही मणिकर्ण पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है।  पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रैकिंग करने गए थे दो दोस्त, एक ने तोड़ा दम- दूसरे की हालत नाजुक

त्रियुंड में यूके के पर्यटक की मौत

ऐसा ही एक मामला बीते रोज कांगड़ा जिला के धर्मशाला के प्रसिद्ध स्थल त्रियुंड से भी सामने आया था। यहां ट्रैकिंग के लिए गए एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक यूके का रहने वाला था और टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पुलिया के नीचे मिली महिला की देह, शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा

 

रविवार दोनों पर्यटक धौलाधार स्नोलाइन से ट्रैकिंग करते हुए थाथरी पहुंच गए थे। जहां से वापस आते समय एक पर्यटक दुर्घटना का शिकार हो गया। मौके पर मौजूद पर्यटकों द्वारा इस बाबत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों पर्यटकों को कल रेस्क्यू कर लिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें