#हादसा
October 6, 2026
हिमाचल: टिप्पर के टायर में स्कूटी समेत फंसी महिला, 20 फीट तक घ**सीटा; मौके पर तोड़ा दम
पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक ऐसा दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया हैए जिसने एक हंसते.खेलते परिवार को पल भर में गहरे सदमे में डाल दिया।
जसवां.प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में ना सिर्फ एक पति की आंखों के सामने उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। बल्कि दो मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए मां का साया उठ गया।
दरअसल महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान अचानक वह एक टिप्पर की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि महिला और स्कूटी दोनों ही टिप्पर के टायर में फंस गए और करीब 20 फीट तक घसीटते हुए चले गए। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के सियासत में बड़ा खेल- BJP की 14 सीटों पर कांग्रेस की नजर, गढ़ को भेदने की तैयारी
मिली जानकारी के अनुसार डाडासीबा तहसील के तहत ग्राम पंचायत लग के गांव गुराला निवासी 35 वर्षीय रजनी बाला की ऊना जिले के सलोह में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय रजनी बाला अपने पति जीवन कुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर ऊना से घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि सलोह क्षेत्र में पति-पत्नी स्कूटी पर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे के अगले ही पल रजनी बाला स्कूटी समेत टिप्पर के टायर की चपेट में आ गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टिप्पर की चपेट में आने के बाद महिला और स्कूटी को चालक करीब 6 से 7 मीटर यानी लगभग 20 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। इस दर्दनाक हादसे में रजनी बाला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर हुए इस भयावह हादसे ने आसपास मौजूद लोगों को भी झकझोर कर रख दिया।
हादसे में रजनी बाला के पति जीवन कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि जिस पत्नी के साथ वह कुछ देर पहले अपने घर लौटने के लिए निकले थे, उसे उन्होंने अपनी आंखों के सामने इस भयावह हादसे में खो दिया। अचानक हुए हादसे से जीवन कुमार पूरी तरह सहम गए। गंभीर रूप से घायल जीवन कुमार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि वह गुराला स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
रजनी बाला की मौत ने परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं, दोनों अभी नाबालिग हैं। जिस मां के साथ दोनों बच्चों की जिंदगी हंसी-खुशी आगे बढ़ रही थी, वह मां अब हमेशा के लिए उनसे दूर हो गई। एक तरफ मां की दर्दनाक मौत और दूसरी तरफ पिता के गंभीर रूप से घायल होने से दोनों मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लिए यह हादसा किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने के साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने रजनी बाला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
सड़क पर चंद सेकंड में हुआ यह हादसा एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। घर लौट रहा दंपति यह नहीं जानता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। रजनी बाला की असमय मौत से जहां परिवार में मातम पसरा है, वहीं पति के गंभीर घायल होने और दो नाबालिग बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से हर कोई गमगीन है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क पर भारी वाहनों की लापरवाही के खतरों को सामने लाता है। परिवार के लिए सामान्य दिन की तरह शुरू हुआ सफर कुछ ही पलों में ऐसी त्रासदी में बदल गया, जिसने अपनों को कभी न भरने वाला दर्द दे दिया।