राजनीति

#हादसा

September 30, 2026

हिमाचल : पिता के लौटने का इंतजार कर रहे थे बच्चे, रात को घर पहुंची देह- बेसुध हुई पत्नी

जियो कंपनी में काम करता था 38 वर्षीय हेमराज

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

truck bike rider jio fiber company employee overtaking una road himachal

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दुखद हादसा पेश आया है। यहां सड़क हादसे में 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई- जो कि जियो फाइबर कंपनी में राइडर के तौर पर काम करता था।

दो बच्चों ने खोया पिता

बताया जा रहा है कि व्यक्ति शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में किसी मंत्री की कुर्सी पर संकट! दिल्ली में CM सुक्खू, कैबिनेट में फेरबदल की आहट

कहां हुआ दर्दनाक हादसा?

मृतक की पहचान मसलाना निवासी हेमराज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हेमराज बाइक से घर लौट रहा था। सिकरा दा परोह के पास पहुंचने पर उसने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

कैसे पेश आया हादसा?

इसी दौरान बाइक ट्रक के डाले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेमराज बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल हेमराज को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पत्नी को गौशाला में रखा, टॉयलेट तक इस्तेमाल नहीं करने दिया; कोर्ट बोला- ये कैसी शादी?

पुलिस को किसने दी खबर?

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने के बजाय खुद अंब थाने पहुंच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की।

ट्रक चालक के खिलाफ केस

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ हादसे से संबंधित साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी हुई है कि-

  • हादसा किन परिस्थितियों में हुआ?
  • हादसे में किसकी लापरवाही रही?
  • क्या सच में ओवरटेक करते हुआ हादसा?
  • क्या तेज स्पीड में था बाइक राइडर?

यह भी पढ़ें- हिमाचल बॉर्डर पर सनकी CISF जवान का कांड : साथियों पर की फाय**रिंग, 4 ने तोड़ा दम

अब तक की जांच में क्या आया सामने?

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस चालक और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हेमराज की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोजी-रोटी के लिए काम करने वाला हेमराज इस तरह परिवार से हमेशा के लिए दूर हो जाएगा, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख