राजनीति

#हादसा

February 18, 2025

हिमाचल : ट्रैकिंग करने गए थे दो दोस्त, एक ने तोड़ा दम- दूसरे की हालत नाजुक

UK से भारत घूमने आए थे दोनों दोस्त

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। मौत कब किसे कहां और कैसे आ जाए- इसका अनुमान लगाना असंभव है। कोई व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ होते हुए भी अचानक किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है, तो कोई गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी वर्षों तक जीवित रह सकता है। ऐसा ही कुछ धर्मशाला में ट्रैकिंग करने आए एक व्यक्ति के साथ हुआ है।

UK से आए थे दो दोस्त

दरअसल, यह व्यक्ति अपने दोस्त के साथ UK से हिमाचल घूमने आया था। इस दौरान दोनों दोस्त धर्मशाला के त्रियुंड में ट्रैकिंग के लिए गए थे। जहां पर एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसान नहीं होगा होम स्टे चलाना, इन शर्तों को करना होगा पूरा

ट्रैकिंग करने गए त्रियुंड

जानकारी के अनुसार, बीते रविवार दोनों पर्यटक धौलाधार स्नोलाइन से ट्रैकिंग करते हुए थाथरी पहुंच गए थे। जहां से वापस आते समय एक पर्यटक दुर्घटना का शिकार हो गया। मौके पर मौजूद पर्यटकों द्वारा इस बाबत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों पर्यटकों को कल रेस्क्यू कर लिया।

एक की मौत, दूसरी का हालत नाजुक

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम पर्यटकों को लेकर धर्मशाला आ रही थी। इसी बीच एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मृतक की पहचान थॉमस हैरी और घायल की पहचान रॉबर्ट जॉन एमर्टन के रूप में हुई है। घायल का उपचार जोनल अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : HRTC बस का प्रेशर पाइप फटा, महिलाओं समेत 50 लोग थे सवार

कैसे हुई मौत?

जांच में पाया गया है कि दोनों पर्यटक टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। अभी दो दिन पहले ही दोनों धर्मशााल पहुंचे थे और ट्रैकिंग के लिए गए थे। दोनों ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चले गए थे- जहां पर जाना प्रतिबंधित था। मामले की पुष्टि करते हुए SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पर्यटक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरआती जांच में माना जा रहा है कि पर्यटक की मौत ढांक में गिरने के कारण हुई है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख