#हादसा

October 5, 2026

हिमाचल: 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, 27 वर्षीय चालक की थम गईं सांसें; परिवार में पसरा मातम

गहरी खाई में जा गिरी पिकअप

शेयर करें:

himachal Kinnaur News

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन कोई न कोई सड़क हादसे में अपनी जान गंवा रहे है। ताजा मामला जनजातीय जिला किन्नौर से सामने आया है। यहां पर एक पिकअप करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 27 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 गहरी खाई में जा गिरी पिकअप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जनजातीय जिला किन्नौर के पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर रांगले के पास पेश आया है। यहां पर पिकअप नंबर HP-26A-4241 का चालक मीरू से रुनंग गांव की तरफ जा रहा था। रात करीब 1:15 बजे चोलिंग-मीरू संपर्क सड़क पर रांगले बस अड्डे के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 155 की बीयर के वसूले 230 रुपए... अब भरना पड़ेगा मोटा जुर्माना; मुआवजा भी देना पड़ेगा

 

इसके बाद पिकअप सड़क से नीचे करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक और वाहन मालिक लवीस (27) पुत्र सुखराम, निवासी मीरू, तहसील निचार की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह पुलिस को मिली हादसे की खबर

हादसे की जानकारी सोमवार सुबह पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस थाना टापरी से एएसआई सन्नी बौद्ध की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में आरक्षी पंकज और पुष्पराज भी शामिल थे। पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काफी मशक्कत की और करीब 100 मीटर गहरी खाई से चालक का शव बाहर निकाला।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल से अमृतसर जा रही वोल्वो बस पलटी, 4 लोगों की थमी सांसें; 41 यात्रियों की चीख-पुकार से दहला क्षेत्र

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए PHC टापरी पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

परिवार को प्रशासन ने दी 25 हजार की मदद

हादसे में परिवार के सदस्य की मौत के बाद प्रशासन ने भी परिवार की मदद की है। तहसीलदार टापरी इंद्र सिंह खोश्टो ने बताया कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के होटल में भिड़े दो गुट, युवक को रॉ**ड से मा**रा- हरियाणा के 7 आरोपी गिरफ्तार

हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच में जुटी पुलिस

SP किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख