#अपराध

February 18, 2025

हिमाचल में लव मैरिज का दुखद अंत, पति ने की थी दूसरी शादी, पहली की कमरे में मिली देह

चार दिन बाद भी पति को नहीं पकड़ पाई पुलिस

शेयर करें:

una women crime News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में लव मैरिज का दुखद अंत हुआ है। प्रदेश के ऊना जिला के कुटलैहड़ के अंदरोली गांव में 35 साल की एक महिला का रात को कमरे में शव मिला। महिला के साथ उसका पांच साल का बेटा सो रहा था। जब रात को उसकी नींद खुली तो उसने अपनी मां को अचेत देखा और दादी को इसकी जानकारी दी। मामला पुलिस के पास पहुंचा और जांच करने पर महिला के गले पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

कमरे में मिली थी 35 वर्षीय महिला का शव

इस महिला की पहचान 35 वर्षीय दिनेश्वरी देवी के रूप में हुई है। महिला की शादी छह साल पहले दिनेश से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन प्रेम विवाह के बाद भी पति ने कुछ ही दिनों बाद दूसरी महिला रख ली। महिला का पति दिनेश पिछले पांच सालों से सोलन में ही रहता है और घर भी नहीं आता है। महिला की मौत में मायका पक्ष ने उसके पति पर ही हत्या के आरोप लगाए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसान नहीं होगा होम स्टे चलाना, इन शर्तों को करना होगा पूरा

पति पर लगाए थे हत्या के आरोप

महिला के मायका पक्ष ने अपने ही दामाद पर हत्या के आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार महिला का पति पिछले पांच साल से गायब है और सोलन में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। वह अपनी पहली पत्नी को लगातर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। जिस पर परिजनों ने दामाद पर उनकी बेटी की हत्या करने के गंभीर आरोप जड़े हैं। जांच में पता चला है कि अब दिनेश सोलन से भी गायब हो गया है।

यह भी पढ़ें : HRTC बस का प्रेशर पाइप फटा, महिलाओं समेत 50 लोग थे सवार

लव मैरिज के कुछ दिन बाद कर ली दूसरी शादी

मृतक महिला दिनेश्वरी मूल रूप से रोहड़ू की रहने वाली थी। उसकी शादी दिनेश से 6 वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन दिनेश ने कुछ समय बाद दूसरी शादी कर ली और सोलन में बस गया। दिनेश्वरी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ अंदरोली में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला कई बार बेटे के साथ सोलन भी गई, लेकिन हर बार उसे पति ने वहां से निकाल दिया। दिनेश उसे आए दिन प्रताड़ित करता था और फोन पर धमकियां भी देता था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल यहां होंगे इंटरव्यू, दसवीं पास को मिलेगी 20 हजार तक सैलरी

क्या कह रही पुलिस

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामले की गहन जांच की है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि मृतका के गले पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने धारा 103(1) BNS के तहत केस दर्ज किया है। महिला के पति की तलाश की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख