#अपराध

February 18, 2025

हिमाचल में पुलिया के नीचे मिली महिला की देह, शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा

महिला के शव पर चल रहे थे कीड़े, नहीं हो पाई शिनाख्त

शेयर करें:

Una Woman News

ऊना। हिमाचल प्रदेश में लगभग हर दिन हत्या के मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला अब ऊना जिला के गगरेट से सामने आया है। आज मंगलवार सुबह यहां एक महिला का क्षत विक्षत शव मिला है। बड़ी बात यह है कि महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है। महिला का यह शव सड़क पर बनी पुलिया के नीचे से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

हिमाचल में महिला की हत्या

मिली जानकरी के अनुसार हिमाचल पंजाब सीमा पर गगरेट के पास ही आशादेवी अंबोटा सड़क मार्ग पर एक पुलिया के नीचे महिला नग्न अवस्था में शव मिला है। महिला का चेहरा इतना खराब हो चुका है कि उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है। महिला के शरीर को देख कर लोगों की रूह कांप गई। महिला के पूरे शरीर पर कीड़े चल रहे थे। प्रथम दृष्टया में यह मामला हत्या का लग रहा है और माना जा रहा है कि हत्या कहीं और कर महिला के शव को यहां फेंका गया होगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लव मैरिज का दुखद अंत, पति ने की थी दूसरी शादी, पहली की कमरे में मिली देह

पुलिस फोरेंसिंक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही गगेरट पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य एकत्रित किए हैं और मौके पर फोरेंसिंक टीम को भी बुलाया। पुलिस को महिला के आसपास कोई ऐसी चीज नहीं मिली है, जिससे महिला की पहचान हो सके। वहीं महिला का चेहरा भी पूरी तरह से खराब हो चुका है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: डिपोर्ट होकर लौटे रोहित के सिर पर कर्ज का पहाड़,डंकी रूट से कैसे पहुंचाया USA

पुलिस के नीचे नग्न मिला महिला का शव

मामले का खुलासा आज मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जब स्थानीय लोग जंगल में घास लेने के लिए गए थे। इस दौरान एक महिला सड़क पर बनी पुलिस पर बैठ गई। महिला को अचानक तेज दुर्गंध आने लगी तो महिला दुर्गंध की जांच करने के लिए सड़क से नीचे उतरी।तो उसे महज पुलिस के नीचे पैर दिखाई दिए। महिला ने यह बात अन्य साथियों को बताई और उसके बाद गगरेट पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसान नहीं होगा होम स्टे चलाना, इन शर्तों को करना होगा पूरा

महिला की नहीं हुई शिनाख्त

 मौके पर पहुंची गगरेट पुलिस ने पुलिया के अंदर घुसकर देखा तो महिला का नग्न शव पड़ा हुआ था, जिस पर कीड़े चल रहे थे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की तलाश भी की, लेकिन पुलिस को महिला के कपड़े या अन्य कोई सामान नहीं मिला। जिससे महिला की शिनाख्त हो सके। मृतक महिला ने लाल रंग की चूड़ियां पहनी हुई हैं और हाथों के नाखूनों पर हरे रंग का नेल पॉलिश लगाया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रैकिंग करने गए थे दो दोस्त, एक ने तोड़ा दम- दूसरे की हालत नाजुक

पुलिस मान रही हत्या

पुलिस यह मान कर चल रही है कि महिला पंजाब की हो सकती है और इसको कहीं और मौत के घाट उतार कर शव को यहां पर फेंका गया होगा। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी डॉ वसुधा सूद व एसएसओ सन्नी गुलेरिया ने भी घटनास्थल का दौरा किया। डीएसपी डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और साक्ष्य एकत्रित करने के लिए आरएफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख