राजनीति

#हादसा

October 6, 2026

हिमाचल: छुट्टी पर घर आए 21 वर्षीय फौजी की बाइक हा**दसे में थमी सांसें; माता-पिता का इकलौता सहारा था

ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार छुट्टी लेकर घर आया था अमन, दो दोस्तों संग रात भर झाड़ियों में पड़ा रहा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

bike accident fatepur

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 साल के फौजी की मौत हो गई। फौजी अमन भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुआ था और अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली बार छुट्टी लेकर घर आया था। मृतक अपने माता पिता का इकलौता सहारा था। इस हादसे ने परिवार को कभी ना भरने वाला गम दे दिया है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र के दरोट गांव निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर सेना जवान अमन की रैहन इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अमन अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर फतेहपुर की ओर लौट रहा था, तभी रास्ते में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार छुट्टी लेकर घर आया था युवक

अमन सेना की 10 जैक यूनिट में तैनात था। बताया जा रहा है कि उसने हाल ही में अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी और ट्रेनिंग के बाद पहली बार छुट्टी लेकर घर आया था। परिवार के लिए बेटे का घर लौटना किसी खुशी से कम नहीं था। घर में उसके आने से उत्साह का माहौल था, लेकिन किसे पता था कि छुट्टी पर घर आया यह जवान कुछ ही दिनों बाद हमेशा के लिए परिवार से दूर चला जाएगा। अमन के साथ हुए हादसे की खबर ने परिवार की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। जिस बेटे को परिवार भविष्य के सपनों के साथ देख रहा था, उसकी अचानक मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है।

 

यह भी पढ़ें : राजा के गढ़ में वीरभद्र सिंह को भूली कांग्रेस, प्रतिभा सिंह का छलका दर्द; बोली-ना पोस्टर- ना मंच पर लिया नाम

रात को दोस्तों के साथ बाइक पर निकला था अमन

हादसा जिला कांगड़ा के रैहन में जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर पेश आया है। यहां पर सोमवार देर रात स्कूल के खेल मैदान के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बाइक पेड़ से टकराने के बाद तीनों युवक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। 

रात भर झाड़ियों में पड़े रहे तीनों युवक

बताया जा रहा है कि रात का समय होने और आसपास ज्यादा आवाजाही नहीं होने के कारण हादसे की जानकारी तुरंत किसी को नहीं मिल पाई। इसी वजह से तीनों युवक काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे। समय पर मदद नहीं मिलने से हादसे का पता भी सुबह के समय चला।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक और जिला परिषद पर BJP का कब्जा, पूर्व मंत्री के साथ धोखा! ठिनले बनीं अध्यक्ष

सुबह पौने चार बजे पुलिस को मिली सूचना

मंगलवार सुबह तड़के करीब पौने चार बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद तीनों युवकों को वहां से निकालकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल रैहन पहुंचाया गया। रैहन अस्पताल में डॉक्टरों ने अमन की जांच की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान अमन गुलेरिया गांव दरोटए डाकघर सुनहराए तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है।

हादसा कैसे हुआ, पुलिस खंगाल रही हर पहलू

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रैहन की टीम थाना प्रभारी सुनील कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। बाइक किस वजह से अनियंत्रित हुई और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने अमन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सियासत में बड़ा खेल- BJP की 14 सीटों पर कांग्रेस की नजर, गढ़ को भेदने की तैयारी

माता-पिता का इकलौता सहारा था अमन

अमन की मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। जिस उम्र में युवा अपने भविष्य को संवारने और परिवार के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं, उसी उम्र में अमन की जिंदगी एक सड़क हादसे ने छीन ली। अमन देश सेवा के जज्बे के साथ सेना में भर्ती हुआ था। परिवार को अपने बेटे से कई उम्मीदें थीं और उसकी पहली छुट्टी परिवार के लिए खास थी। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सियासत में बड़ा खेल- BJP की 14 सीटों पर कांग्रेस की नजर, गढ़ को भेदने की तैयारी

पिता भी रह चुके हैं सेना में

अमन के पिता भी सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उसकी माता गृहिणी हैं। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अमन ने भी देश की सेवा का रास्ता चुना था। बेटे के सेना में जाने से परिवार को गर्व था और उसके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें थीं। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- राजा वीरभद्र के गढ़ में CM सुक्खू का जलवा : क्या दो गुटों में बंट जाएगा रोहड़ू और रामपुर ?

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम

अमन की मौत की खबर सामने आने के बाद दरोट गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। गांव के लोगों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया उनका युवा बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। एक ओर देश सेवा का सपना लेकर सेना में कदम रखने वाला 21 वर्षीय जवान था, तो दूसरी ओर उसके माता-पिता की आंखों में बेटे के भविष्य के सपने थे। सड़क हादसे ने इन सपनों को अधूरा छोड़ दिया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख