#हादसा

October 5, 2026

हिमाचल : पिकनिक मनाने गया था व्यक्ति, परिवार और दोस्तों के सामने खड्ड मे डूबा

गहरे पानी में डूबा युवक

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिसने सभी को गमगीन कर दिया है। यहां पर पैर फिसलने से एक व्यक्ति गहरे पानी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

गहरे पानी में डूबा व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के री-रडोह खड्ड से सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीते कल अपने दोस्तों और परिजनों के साथ साथ री-रडोह खड्ड में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में भूकंप : देर रात डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

हादसा होते ही साथ मौजूद परिजनों और दोस्तों ने व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) झंडूता ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसकी जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुनीष शर्मा (48) पुत्र रतन लाल शर्मा, निवासी गांव इहक, डाकघर सुन्हाणी, तहसील झंडूता के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में भूकंप : देर रात डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही झंडूता पुलिस की टीम भी CHC पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। SP बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख