राजनीति

#हादसा

October 2, 2026

हिमाचल में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, चपेट में आए कई मजदूर; प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

लॉन्चिंग के समय अचानक आई खराबी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल की लॉन्चिंग के दौरान को बड़ा हादसा हो गया। यहां 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज को लॉन्च किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक ब्रिज का एक हिस्सा नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कई मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लॉन्चिंग के समय अचानक आई खराबी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला हमीरपुर के निर्माणाधीन पुल की लॉन्चिंग का है। यहां पर आज शुक्रवार को जब ट्रस ब्रिज को आगे बढ़ाकर पियर कैप पर रखा जा रहा था।

 

100 मीटर से ज्यादा लंबे पुल का हो रहा निर्माण

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज होगी 'खटाखट' धनवर्षा, CM सुक्खू सीधे श्रमिक परिवारों के खाते में ट्रांसफर करेंगे राशि

 

इसके लिए ट्रस को पुशिंग विधि से आगे ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक मशीनरी में तकनीकी खराबी आ गई और ब्रिज का एक हिस्सा नीचे जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

ब्रिज के पियर्स को नहीं हुआ नुकसान

हादसे की सूचना मिलते ही NHAI और निर्माण कार्य में लगी टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया। NHAI के मुताबिक, हादसे के बावजूद ब्रिज के पियर्स को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज होगी 'खटाखट' धनवर्षा, CM सुक्खू सीधे श्रमिक परिवारों के खाते में ट्रांसफर करेंगे राशि

अस्पताल पहुंचाए तीन लोग

हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल घायलों की हालत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

 

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे की तकनीकी जांच शुरू

घटना के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। संबंधित टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि लॉन्चिंग के दौरान आखिर किस वजह से तकनीकी खराबी आई और ट्रस का हिस्सा नीचे कैसे गिरा। जांच के बाद हादसे की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

 

हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख