#हादसा

October 4, 2026

हिमाचल : गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की थमी सांसे; पति-पत्नी गंभीर घायल

गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो

शेयर करें:

Kinnaur himachal news

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पर एक स्कॉर्पियो  गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दंपति गंभीर घायल है। 

गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला किन्नौर के पास बालटरंग में पेश आया है। यहां पर रिस्पा से किल्बा की तरफ आ रही स्कॉर्पियो (HP-25-6900) अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 50 मीटर नीचे सतलुज नदी के किनारे जा गिरी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात के अंधेरे में डंपर से टकराई कार- 3 लोगों की मौके पर मौ**त, मची चीख-पुकार

हादसे में चालक की मौके पर मौत

हादसा इतना जोरदार था कि स्कॉर्पियो के मालिक और चालक किल्बा निवासी कपिल देव नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय वाहन में घनश्याम यादव और उनकी पत्नी मनीता यादव भी सवार थे। दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए टापरी स्थित जेएसडब्ल्यू अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

कपिल देव नेगी के शव का शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किल्बा में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बस में मिला लाखों का नशा, पुलिस ने जेल भेजे 6 तस्कर- मास्टरमाइंड जीतू भी गिरफ्तार

प्रशासन ने दी आर्थिक मदद

हादसे के बाद प्रशासन की ओर से भी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी गई। तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी। वहीं, दोनों घायलों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता दी गई।

हादसे के बाद इलाके में छाया मातम

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कपिल देव नेगी की मौत पर दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात के अंधेरे में डंपर से टकराई कार- 3 लोगों की मौके पर मौ**त, मची चीख-पुकार

पहाड़ी सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाने की अपील

हादसे के बाद लोगों से पहाड़ी इलाकों में वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की अपील की गई है। सड़क की स्थिति और मौसम को देखते हुए वाहन की रफ्तार नियंत्रित रखने और सावधानी से ड्राइविंग करने की सलाह दी गई है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख