#हादसा

October 6, 2026

लंदन से हिमाचल घूमने आई महिला की मौ**त, निजी होटल में पड़ी मिली- जांच में जुटी पुलिस

होटल में अचानक बिगड़ी तबीयत

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

चंबा। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां हर साल देश-विदेश से हजारों पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। लेकिन कई बार घूमने आए लोगों के साथ अचानक ऐसी अनहोनी हो जाती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। ऐसा ही एक मामला चंबा जिले की पर्यटन नगरी डलहौजी से सामने आया है। यहां परिवार के साथ हिमाचल घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला की निजी होटल में अचानक मौत हो गई।

होटल में अचानक बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ घूमने के लिए 4 अक्तूबर को डलहौजी पहुंची थीं। वह सभी के साथ गांधी चौक के पास पंजपुला रोड स्थित एक निजी होटल में ठहरी हुई थीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एंटी- हेल गन पर रोक : पिछले 15 वर्षों से चल रही, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

 

बीते कल सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर गईं। इसके बाद परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी ले गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रमिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। मृतका की पहचान रमिला चंदाराना, निवासी लंदन के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अलगे 5 दिन जमकर होगी बारिश- कई जिलों में बर्फबारी का अलर्ट भी जारी, जानें

पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि

पुलिस जांच के दौरान महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयाघात यानी हार्ट अटैक बताया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि लंदन निवासी 77 वर्षीय महिला की डलहौजी में मौत हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख