चंबा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हो रहे हादसों में कई लोगों की जान जा ही है। कभी सड़क हादसे, तो कभी अन्य हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के चंबा जिला में भी हुआ है। यहां एक व्यक्ति की लेंटर से गिरने के कारण मौत हो गई है। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमें में है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
चंबा के डलहौजी से सामने आई घटना
मिली जानकारी के अनुसार चंबा जिला की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौली के तहत आती ग्राम पंचायत बैंसका में एक व्यक्ति की लेंटर से गिरकर मौत हो गई है। मृतक शख्स की पहचान 46 वर्षीय काला राम पुत्र निक्कू राम निवासी गांव बैंसका ग्राम पंचायत ओसल डाकघर बाथरी तहसील डलहौजी जिला चंबा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: प्रेमिका ने परलोक भेजा था पंकज, परिवार ने मिलकर ठिकाने लगाई देह; छह अरेस्ट
लेंटर पर कुछ काम कर रहा था शख्स
बताया जा रहा है कि काला राम लेंटर पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधे जमीन पर आकर गिर पड़ा। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और जमीन पर गिरते ही अचेत हो गया। परिजन तुरंत ही उसे उपचार के लिए बाथरी लेकर आ गए, लेकिन यहां मौजूद चिकित्सकों ने काला राम को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: SMC टीचर्स बोले- बस! अब और नहीं, नियमित करो वरना परीक्षाएं रद्द करनी पड़ेगी
अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में किसी भी आपराधिक शंका से इंकार किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नाइट अलाउंस, डीए और एरियर की मांग को लेकर HRTC कर्मियों का हल्ला बोल
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत की सूचना अस्पताल से मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
