कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री और प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राकेश चौहान (पिंका) का निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में शोक छा गया है।
अचानक पड़ा दिल का दौरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के शाहपुर से सामने आया है। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री और प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राकेश चौहान (पिंका) का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस भाजपा विधायक की कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, 6 लाख का लगा जुर्माना
शाहपुर के रहने वाले थे राकेश चौहान
राकेश चौहान कांगड़ा जिले के शाहपुर के रहने वाले थे। वह काफी समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े हुए थे और पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। संगठन के कामों में उनकी अच्छी भागीदारी रही थी। उनके अचानक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें : रामपुर ने खोया अपना नेता, राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए नंदला
पवन काजल ने जताया दुख
राकेश चौहान के निधन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक अनुशासित, मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। उनका जाना संगठन के लिए कभी पूरी न होने वाली क्षति है। उनके निधन से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है।
