मनाली। हिमाचल प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के बाहर एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ] जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टनल से बाहर निकलते ही अनियंत्रित हो गई और सुरक्षा बैरिकेड्स तोड़ते हुए हवा में उछलकर नीचे निर्माणाधीन पुल के lfj;ksa ij Qal xbZaA हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुल निर्माण के लिए लगाए गए लोहे के सरिये वाहन को चीरते हुए उसके अंदर तक घुस गए। इस दर्दनाक हादसे में हिमाचल घूमने आए राजस्थान के एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
टनल से निकलते ही हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार रात करीब नौ बजे अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप हुआ। पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो लाहौल-स्पीति की ओर से मनाली की तरफ आ रही थी। बताया जा रहा है कि टनल से बाहर निकलने के कुछ ही क्षण बाद वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे लगे सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ते हुए सीधे नीचे की ओर जा गिरा। वाहन हवा में उछलता हुआ चंद्रभागा नदी के किनारे निर्माणाधीन पुल के बेसमेंट पर पहुंचा और वहां खड़े लोहे के सरियों में फंस गया।
यह भी पढ़ें : अतिक्रमण विवादों के बीच शमशेर नैहरिया बने धर्मशाला MC के मेयर, प्रेरणा बनी डिप्टी मेयर
कार के अंदर तक घुस गए सरिये
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का दृश्य बेहद भयावह था। पुल निर्माण में इस्तेमाल हो रहे कई लोहे के सरिये वाहन के अगले हिस्से को चीरते हुए केबिन तक पहुंच गए थे। वाहन सरियों पर इस तरह अटका हुआ था कि उसे देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन कुछ फीट और आगे बढ़ जाता तो सीधे नदी में गिर सकता था, जिससे हादसा और भी भयावह हो सकता था।
पर्यटक की मौके पर गई जान
हादसे में 32 वर्षीय कैलाश कुमार की मौत हो गई। वह राजस्थान के सीकर जिले के मंडोटा गांव का निवासी था और अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने आया हुआ था। घटना के बाद स्थानीय लोगों और बचाव दल ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन कैलाश को बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट ने समझा पौंग विस्थापितों का दर्द, जमीन आबंटन पर श्रीगंगानगर के जिला कलेक्टर तलब
तीन साथी गंभीर रूप से घायल
हादसे में वाहन में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजस्थान के सीकर निवासी राजेंद्र, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी आदित्य और राजस्थान के सीकर निवासी सिद्धार्थ सिंह शेखावत के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
दमकल] स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद सरियों में फंसे वाहन से घायलों को बाहर निकाला। अंधेरा और दुर्घटना स्थल की स्थिति रेस्क्यू अभियान में बड़ी चुनौती बनी रही।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: डिलीवरी के बाद मां की मौ*त पर बवाल, अस्पताल में उग्र भीड़ ने किया प्रदर्शन; मांगी निष्पक्ष जांच
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : ऑरेंट अलर्ट पर हिमाचल: मानसून के पहले ही दिन फटा बादल, पुल बहा; 44 सड़कें हो गई बंद
देखने वालों के रोंगटे खड़े कर गया हादसा
अटल टनल के बाहर सरियों पर लटकी क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो का दृश्य देर रात तक चर्चा का विषय बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई सड़क हादसे देखे हैं, लेकिन इस तरह वाहन का हवा में उछलकर निर्माणाधीन पुल के सरियों पर जाकर फंस जाना बेहद दुर्लभ और भयावह घटना थी। हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सावधानी और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। पर्यटन सीजन के बीच बढ़ते यातायात को देखते हुए प्रशासन ने भी वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
