राजनीति

#हादसा

November 11, 2026

हिमाचल में पैराग्लाडिंग करने आया युवक : उड़ान भरते ही 6 मिनट में गिरा- जंगल में मिली देह

परिवार के साथ घूमने आया था शुभम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Bir Billing Paragliding

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में मंडी में आसमान में उड़ान भर रहा एक पैराग्लाइडर अचानक बिजली की तारों में उलझ गया और करीब 200 फीट की ऊंचाई पर हवा में ही लटक गया। अब ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां पर बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 26 वर्षीय पर्यटक की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। 

परिवार के साथ घूमने आया था शुभम

जानकारी के अनुसार, शुभम अपने परिवार के साथ बीड़ बिलिंग घूमने आया था। 10 नवंबर को उसने पैराग्लाइडिंग करने का फैसला किया। इस दौरान उसने एक पायलट के साथ टैंडम फ्लाइट में उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के करीब छह मिनट बाद ही वह हादसे का शिकार हो गया और घने जंगल में जा गिरा।

 

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब खरीदने मंत्री विक्रमादित्य पहुंचे दिल्ली, जानें पढ़ने के बाद क्या बोले...

पायलट ने दी पुलिस को हादसे की जानकारी

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पायलट नीचे लैंडिंग साइट पर पहुंचा और पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने पर्यटक की तलाश शुरू की। रात के समय चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जंगल से शुभम का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय शुभम डोबलियाल निवासी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। 

सेफ्टी बेल्ट या स्टंटबाजी हो सकती है हादसे की वजह

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कांगड़ा के SP कुलभूषण ने बताया कि शुरुआती तौर पर हादसे की वजह सेफ्टी बेल्ट सही तरीके से नहीं बांधना या हवा में स्टंटबाजी हो सकती है। हालांकि, अभी हादसे के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं, कांगड़ा के डीसी हेमराज बैरवा ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें : सुंदर ठाकुर को जयराम की सलाह- मंत्री बनाने के नाम पर पीछे-पीछे घुमा रहे CM सुक्खू, बचाएं अपनी इज्जत

बहन और तीन कजिन के साथ पैराग्लाइडिंग करने आया था शुभम

बताया जा रहा है कि शुभम अपनी बहन और तीन कजिन के साथ बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग करने पहुंचा था। हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य भी पैराग्लाइडिंग कर रहे थे। शुभम के भाई ने बताया कि पायलट ने उन्हें हादसे की जानकारी दी थी। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बीते 10 साल में पैराग्लाइडिंग हादसों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत

बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे कोई नई बात नहीं हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 10 साल में यहां हुए अलग-अलग हादसों में 20 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में 25 अक्टूबर को भी यहां से उड़ान भरने के बाद एक विदेशी पायलट का ग्लाइडर क्रैश हो गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

 

यह भी पढ़ें : जेल से बाहर आते ही फिर लड़की को परेशान करने लगा युवक, घर में घुसा- मां ने DC से मांगी मदद

मंडी में हाईटेंशन तारों में फंसा रूसी पायलट

वहीं, 10 नवंबर को मंडी में भी पैराग्लाइडिंग से जुड़ा एक हादसा सामने आया था। बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद एक रूसी पायलट हाईटेंशन बिजली की तारों में उलझ गया था। वह करीब 150 फीट की ऊंचाई पर फंस गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख