#हादसा
November 11, 2026
इलेक्ट्रिक बस की चपेट मे आया युवक

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां पर HRTC बस के पिछले टायर के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के घुमारवीं बस स्टैंड से सामने आया है। यहां पर आज बुधवार को जंगलबेरी से शिमला रूट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस घुमारवीं बस स्टैंड से रवाना हो रही थी। इसी दौरान जब बस स्टैंड से बाहर निकल रही थी तो एक युवक उसके पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा बस स्टैंड के पास एक गारमेंट्स की दुकान के नजदीक हुआ। बस के टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब खरीदने मंत्री विक्रमादित्य पहुंचे दिल्ली, जानें पढ़ने के बाद क्या बोले...
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही घुमारवीं पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जरूरी कार्रवाई की। मृतक की पहचान पंकज उम्र 33 साल निवासी वार्ड नंबर पांच, हारकुहार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पैराग्लाडिंग करने आया युवक : उड़ान भरते ही 6 मिनट में गिरा- जंगल में मिली देह
पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि युवक बस की चपेट में किन परिस्थितियों में आया। अभी तक हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी बाकी जानकारी सामने आ पाएगी।