राजनीति

#हादसा

November 11, 2026

हिमाचल : शादी से लौट रहे दो जवानों की कार खड्ड में गिरी, एक की मौ*त- दूसरे की हालत नाजुक

रात करीब 12:30 बजे सुनाई दी गाड़ी गिरने की आवाज

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal mandi news

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिसने सभी को गमगीन कर दिया है। यहां पर यहां शादी समारोह से लौट रहे दो जवानों की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

कार में सवार थे होमगार्ड जवान और कांस्टेबल

जानकारी के मुताबिक, दोनों जवान एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी निजी कार से घर लौट रहे थे। कार DSP के गनमैन संजय कुमार की थी। बताया जा रहा है कि दोनों जवान DSP सरकाघाट के ड्राइवर की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान जब वे जबोठी खड्ड के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।

 

यह भी पढ़ें : सुंदर ठाकुर को जयराम की सलाह- मंत्री बनाने के नाम पर पीछे-पीछे घुमा रहे CM सुक्खू, बचाएं अपनी इज्जत

रात करीब 12:30 बजे सुनाई दी गाड़ी गिरने की आवाज

रात करीब 12:30 बजे स्थानीय लोगों को पुल के पास खड्ड की तरफ एक गाड़ी के नीचे गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार पुल से नीचे गिरी हुई थी। गाड़ी की अगली सीटों पर दो लोग बुरी तरह घायल हालत में पड़े थे। इनमें ड्राइवर सीट पर संजय कुमार और उनके साथ वाली सीट पर जयपाल मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर दोनों घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस और सरकारी वाहन की मदद से तुरंत नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद होमगार्ड जवान जयपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर किया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शोरूम के पास नशे की डील करने आए थे दो यार, पुलिस ने लाखों के चिट्टे संग किए गिरफ्तार

DSP ने की हादसे की पुष्टि

सरकाघाट के DSP संजीव ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीती रात यह दुर्घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

जयपाल के निधन से इलाके में शोक

इस हादसे की खबर सामने आने के बाद इलाके में शोक की लहर है। सरकाघाट निवासी शशि ने फेसबुक पर दुख जताते हुए लिखा कि उनकी पिछले दिन ही जयपाल से मुलाकात हुई थी, लेकिन आज उनके हादसे में निधन की खबर सुनकर वह निशब्द हैं। अचानक हुई इस घटना से हर कोई दुखी है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख