राजनीति

#हादसा

November 11, 2026

हिमाचल : भाई दूज पर मिलने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर, नहीं बच पाई

भाई को टीका लगाने पहुंची थी महिला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal  Una News

ऊना। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और मिलन का प्रतीक है। इस दिन हर भाई अपनी बहन के आने का इंतजार करता है, तो वहीं बहनें भी भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से इस खुशी के मौके पर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां भाई को टीका लगाने पहुंची महिला की स्कूटी की टक्कर लगने से मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार की त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

भाई को टीका लगाने पहुंची थी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला ऊना के त्यूड़ी चौक पर पेश आया है। यहां पर बुधवार को भाई दूज के मौके पर महिला अपने भाई राम स्वरूप को टीका लगाने के लिए त्यूड़ी चौक पहुंची थीं। त्यूड़ी बाजार से जरूरी सामान खरीदने के बाद वह अपनी दूसरी बहन का इंतजार करने के लिए सड़क किनारे खड़ी हो गईं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भाई दूज पर उजड़ा परिवार, HRTC बस के नीचे आया युवक- मौके पर तोड़ा दम

स्कूटी ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर गिरी महिला

इसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूटी ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला का भाई, भतीजा, स्कूटी चालक और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मृतका की पहचान जोगिंद्र देवी (57) पत्नी राम किशन सैणी निवासी लोअर अरनियाला के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब खरीदने मंत्री विक्रमादित्य पहुंचे दिल्ली, जानें पढ़ने के बाद क्या बोले...

पुलिस ने कब्जे में लिया शव, हादसे की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख