राजनीति

#हादसा

November 13, 2026

हिमाचल : तेज रफ्तार कार का कहर- पहले बस को मारी टक्कर, फिर 3 लोगों को कुचला- दो की थमीं सांसें

अस्पताल पहुंचने से पहले ही दो लोगों ने तोड़ा दम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला ऊना के जाड़ला कोईड़ी गांव में पेश आया है। यहां पर बीते कल गुरुवार  देर शाम एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सबसे पहले एक बस को टक्कर मारी। इसके बाद बेकाबू कार ने सड़क पर जा रहे दो राहगीरों और एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों राहगीर और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

 

यह भी पढ़ें : BJP सांसद कंगना के खिलाफ DGP से शिकायत : सोनिया की किताब पर उठाए थे सवाल

अस्पताल पहुंचने से पहले ही दो लोगों ने तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का यू-टर्न : आज 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

 

मृतकों की पहचान शक्ति कपूर और प्रोमोद कुमार के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और गुरुवार को ही काम की तलाश में इस क्षेत्र में पहुंचे थे। वहीं, घायल बाइक सवार की पहचान छोटे लाल निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

DSP अनिल पटियाल ने बताया कि जाड़ला कोईड़ी में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख