मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में PWD की लापरवाही से एक बड़ा दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां जंजैहली-छतरी सड़क मार्ग पर एक ऑल्टो कार 1000 फीट गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है।
3 की मौत, 2 घायल
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेलवे फाटक के पास मिली होटल कर्मी की देह, मुंह से निकल रहा था खू...
गहरी खाई में गिरी कार
जानकारी के अनुसार, ये हादसा बीती रात मगरुगला और मझवाल के बीच सैनी नाला के पास पेश आया है। मगर लोगों को हादसे का पता सुबह पता चला। लोगों ने जब गहरी खाई में कार गिरी देखी तो लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी।
तीन की मौत, दो की हालत नाजुक
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पाया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि, दो गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे। पुलिस टीम ने बिना देरी किए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर फटा बादल : भारी बारिश में कई परिवार हुए बेघर, आंखों के सामने बहे आशियाने
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग ग्राम पंचायत ब्रेयोगी के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। हादसे के शिकार हुए सभी लोगों की उम्र 35 से 42 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतकों की पहचान-
- देवदत्त गांव गागन
- मंगल चंद गांव तराला
- आशु गांव धावण
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस को मिलेगा नया संगठन- खड़गे ने आज बुलाई मीटिंग, अध्यक्ष की रेस में ये 6 दावेदार
घायलों की पहचान
- गुमान सिंह गांव कल्यांजू (चालक)
- लाभ सिंह गांव गागन
