#राजनीति

August 4, 2025

हिमाचल कांग्रेस को मिलेगा नया संगठन- खड़गे ने आज बुलाई मीटिंग, अध्यक्ष की रेस में ये 6 दावेदार

कुल्लू, पालमपुर और ज्वालाजी से एक चेहरा मंत्री बनने की रेस में

शेयर करें:

mallikarjun kharge

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष और संगठन मिल सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत तमाम सीनियर नेताओं को दिल्ली तलब किया है। खड़गे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। यह मीटिंग प्रदेश कांग्रेस संगठन की 9 महीने से चली आ रही निष्क्रियता पर विराम लगाने की कोशिश मानी जा रही है।

 

9 महीने से बिना संगठन के चल रही पार्टी

 

पिछले साल 6 नवंबर को कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी थी। इसके बाद से प्रदेश कांग्रेस संगठन विहीन है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कई बार नई कार्यकारिणी की मांग कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं हुआ। सोमवार को दिल्ली में होने वाली यह अहम बैठक संगठन को नया रूप देने की दिशा में पहला ठोस कदम हो सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लापता बेटे की खोज कर रहा पिता फूट-फूट कर रोया, बोला- वो जिंदा है या नहीं बस ये बता दो

 

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

 

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के नाम के अलावा सुक्खू कैबिनेट के खाली पद पर नए मंत्री की नियुक्ति, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह और सरकार की पौने तीन साल की उपलब्धियों पर भी मंथन किया जाएगा।

 

कौन बनेगा नया मंत्री?

 

हिमाचल सरकार में अभी एक मंत्री पद खाली है। इसे भरने के लिए कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, ज्वालाजी से संजय रत्न और पालमपुर से आशीष बुटेल के नाम चर्चा में हैं। इन तीनों में से किसी एक को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क पर दरकी पहाड़ी, जाम में घंटों फंसी रही एंबुलेंस- पूर्व MLA के भाई ने तोड़ा दम

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस रोमांचक

 

प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी मुकाबला रोचक हो गया है। मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक कुलदीप राठौर और संजय अवस्थी सामान्य वर्ग से दावेदार हैं, जबकि SC कोटे से विनय कुमार, विनोद सुल्तानपुरी और सुरेश कुमार के नाम चल रहे हैं। जानकारों के अनुसार, मौजूदा माहौल में विनय कुमार सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

 

दिल्ली पहुंचे हिमाचल के दिग्गज

 

मीटिंग में सीएम सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर दिल्ली पहुंचे हैं। इनके साथ ही प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी भी शामिल होंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख