देहरा(कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है तो कई लोग घायल हो रहे है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला में भी हुआ है। यहां एक के बाद एक तीन वाहनों की टक्कर हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
बस कार और ट्रक में टक्कर
दरअसल कांगड़ा जिला के पुलिस जिला देहरा में मुबारिकपुर.रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग 503 पर नैहरनपुखर के पास ही एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक निजी बस, कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर ने सभी को चौंका दिया। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं सभी वाहन चालकों के बीच समझौता होने के चलते यह मामला पुलिस के पास भी नहीं पहुंचा है।
यह भी पढ़ें : पिता ने घराट चलाकर पाला परिवार, कई बार भूख तक सोए- अब डॉक्टर बनेगा बेटा
पंजाब के थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार एक निजी बस कांगड़ा से चिंतपूर्णी की ओर जा रही थी और नैहरनपुखर के पास सवारियों को उतारने के लिए सड़क किनारे रुकी हुई थी। उसके ठीक पीछे एक कार भी रुक गई थी, जो तलवाड़ा पंजाब जा रही थी। उसी समय पीछे से एक ट्रक तेज रफ्तार में आया और फिसलती सड़क पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक पहले कार से टकराया और कार धक्का खाकर आगे खड़ी बस के नीचे जा घुसी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : माता-पिता को बेसहारा कर गई लाडली, नोट में लिखा- मैं नहीं बन पाई अच्छी बेटी
माता बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
पंजाब के तलवाड़ा निवासी कार चालक नीरज ने बताया कि वह माता बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए थे। माता के दर्शन करने के बाद वह वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि नैहरनपुखर में जैसे ही आगे चल रही बस रूकी तो उन्होंने भी उसके पीछे अपनी कार रोक दी। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद पीछे से आए ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिंदगी की जंग लड़ रहे रोहित, परिवार की जेब खाली- कल PGI में है सर्जरी; मदद को बढ़ाएं हाथ
क्या बोला ट्रक चालक
वहीं दूसरी ओर ट्रक चालक ने सफाई दी कि बारिश के कारण सड़क पर काफी फिसलन थी और ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रक नहीं रुका। ट्रक पालमपुर से सामान उतारकर अंबाला लौट रहा था। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बस और ट्रक को हल्का नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद तीनों पक्षों के बीच मौके पर ही आपसी समझौता हो गया और पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकारी स्कूल की मैडम ने स्टूडेंट्स से मांगे पैसे, खाते में डलवाए 40 हजार- जानें पूरा मामला
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और सड़क की हालत और मौसम की वजह से खतरा बना रहता है। अधिकारियों से मांग की जा रही है कि यहां पर चेतावनी संकेत और रफ़्तार नियंत्रक उपाय किए जाएं।
