बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के बिलासपुर जिला में भी हुआ है। यहां एक कार चालक ने सड़क पार कर रही मासूम बच्ची को टक्कर मार दी है। इस टक्कर से मासूम बुरी तरह से घायल हो गई है।
कार सवार ने बच्ची को मारी टक्कर
मामला बिलासपुर जिला के पुलिस थाना भराड़ी के तहत आते डंगार गांव से सामने आया है। यहां शुक्रवार को देर शाम को एक कार चालक ने बच्ची को बुरी तरह से टक्कर मार दी। इस टक्कर से बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : माता-पिता को मेले में छोड़ लौट रहा था बेटा, रास्ते में पलट गई कार- पसरा मातम
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम को एक कार सवार घुमारवीं से कांगड़ा जिला के नूरपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान डंगार गांव में सड़क पार कर रही सात वर्षीय बच्ची को उसने जोरदार टक्कर मार दी। बच्ची का नाम रूहिका बताया जा रहा है जो कि बिहार की रहने वाली है और अपने माता पिता के साथ डंगार गांव में रहती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, दो दिन बाद यहां होंगे इंटरव्यू- जानें पूरी डिटेल
सड़क पार कर रही थी बच्ची
यह हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची अचानक से सड़क को पार करने लग पड़ी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से बच्ची को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भराड़ी पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : CM- डिप्टी CM से रजनी पाटिल ने की देर शाम मीटिंग, बंद कमरे में इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कार चालक से भी पूछताछ की है और उसके बयान दर्ज किए हैं। बता दें कि हिमाचल में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आए दिन हो रहे इन हादसों का कारण वाहन चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है।
