#रोजगार
May 31, 2025
हिमाचल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, दो दिन बाद यहां होंगे इंटरव्यू- जानें पूरी डिटेल
उम्मीदवार का कुछ दस्तावेजों को साथ लेकर निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है
शेयर करें:
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मंडी जिले में एक विशेष कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी अच्छा-खासा वेतन और कई सुविधाएं देगी।
यह साक्षात्कार कंपनी द्वारा चार दिन अलग-अलग जगह पर आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे यहां-यहां आयोजित किए जाएंगे-
इस साक्षात्कार में बद्दी स्थित ऑरो टेक्सटाइल (प्रिंटिंग डिवीजन) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिसशिप के 50 रिक्त पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इस साक्षात्कार में महिलाएं भी भाग ले सकती हैं।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं का दसवीं, 12वीं और ITI पास होना अनिवार्य है।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 12,750 रुपए से 18 हजार तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.0 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-