राजनीति

#हादसा

May 31, 2025

हिमाचल : माता-पिता को मेले में छोड़ लौट रहा था बेटा, रास्ते में पलट गई कार- पसरा मातम

अचानक मोड़ पर गाड़ी बेकाबू होकर गिरी खाई में

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

 Himachal road accident

मंडी। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मंडी जिले की धर्मपुर तहसील के द्रूमण गांव के पास का है, जहां एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर लगभग 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 40 वर्षीय चालक सुरेंद्र कुमार उर्फ देवराज की मौके पर ही मौत हो गई।

माता-पिता को मेला छोड़कर लौट रहा था युवक

घटना शनिवार सुबह उस समय हुई जब मंडप गांव का निवासी सुरेंद्र कुमार अपने माता-पिता को द्रूमण गांव में मेला स्थल पर छोड़कर वापस लौट रहा था। परिजनों के अनुसार, माता-पिता जनतरी धार के पास मेले में दुकान लगाने के लिए जा रहे थे। सुरेंद्र ने उन्हें और सामान को वहां छोड़ा और अकेला लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ग्यूण सड़क मार्ग पर अचानक एक तीखे मोड़ पर टाटा सूमो फिसलकर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें : CM- डिप्टी CM से रजनी पाटिल ने की देर शाम मीटिंग, बंद कमरे में इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

सिर पर चोट बनी मौत की वजह

हादसा इतना भीषण था कि टाटा सूमो के टायर और दरवाजे भी शरीर से अलग होकर कई स्थानों पर जा गिरे। सुरेंद्र गाड़ी से छिटक कर चट्टानों पर गिरा और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, दो दिन बाद यहां होंगे इंटरव्यू- जानें पूरी डिटेल

शव को खाई से निकालकर एंबुलेंस के ज़रिए मंडप सिविल अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसे की सूचना मिलने के बाद सुरेंद्र के परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

दर्जी पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र के पिता कृष्ण चंद गांव में दर्जी का काम करते हैं और मेलों में अस्थायी दुकानें भी लगाते हैं। यह एक सामान्य दिन था, लेकिन चंद मिनटों में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख