शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। महंगाई के इस दौर में प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के सस्ते राशन डिपो में मिलने वाले सरसों के तेल कम हो गए हैं। यानी अब अगले माह से प्रदेश के सस्ते राशन डिपो में लोगों को सस्ते दामों पर सरसों का तेल उपलब्ध करवाया जाएगा।

अब कितने में मिलेगा सरसों का तेल

प्रदेश की सुक्खू सरकार से सप्लाई के ऑर्डर की अनुमति मिलते ही प्रदेश भर के राशन डिपो में सस्ता सरसों का तेल पहुंच जाएगा। सरकार के इस प्रयास से प्रदेश के लगभग 19.10 लाख राशन कार्ड धारकों को राहत मिलेगी। सरकार के नए टेंडर खुलने के बाद अब राशन डिपो में लोगों को सरसों का तेल पांच रुपए सस्ता मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद अब पाकिस्तान पर हिमाचल फोड़ेगा ये वॉटर बम, बना धांसू प्लान


बता दें कि सरकार की उच्च स्तरीय समिति तीन और छह माह के लिए कंपनियों से टेंडर आमंत्रित करती है। ऐसे में सरसों के तेल की सप्लाई करने के लिए पांच कंपनियों ने टेंडर डाले थे। जिसमें से सबसे कम दाम में तेल देने वाली कंपनी को सप्लाई का ऑर्डर दिया जाएगा। उसके बाद प्रदेश के सभी राशन डिपो में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को सरसों तेल पांच रुपए सस्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पढ़ने भेजा था बेटा, परिजनों को मिली बुरी खबर; मची चीख-पुकार

पहले कितने में मिल रहा था सरसों तेल

बता दें कि इस समय प्रदेश भर के राशन कार्ड धारकों को डिपो में 146 रुपए प्रति लीटर सरसों का तेल उपलब्ध करवाया जा रहा है। जबकि आयकरदाताओं को 153 रुपए में सरसों का तेल डिपो के माध्यम से मिल रहा है। लेकिन अब अगले माह से लोगों को डिपो में सरसों का तेल पांच रुपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। इसके साथ ही लोगों को बाजार से रिफाइंड तेल भी सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पाकिस्तान से जंग लड़ने के बहाने डॉक्टर को आया ठगों का फोन, दिया 50-50 का ऑफर 

19.10 लाख उपभोक्ताओं को राहत

बता दें कि राशनकार्ड धारकों को सस्ते राशन डिपो से प्रति राशन कार्ड दो लीटर सरसों का तेल दिया जा रहा है। जिसमें से एक रिफाइंड तेल होता है। इसी तरह से प्रदेश के 19.10 लाख उपभोक्ताओं को सरकार की और से सस्ते राशन डिपो में तीन दालें, जिसमें मलका माश और चना दाल शामिल है के अलावा दो लीटर तेल, चीनी और नमक सब्सिडी पर दे रही है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें